पुलिस ने फेल किया लूट का मास्टर प्लान, शिकंजे में चार बदमाश, हथियार, बाईक बरामद

पुलिस ने फेल किया लूट का मास्टर प्लान, शिकंजे में चार बदमाश, हथियार, बाईक बरामद

राज्य के सीवान जिले की महाराजगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित लूट की वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, चाकू और कई मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मान रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजगंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह और दिव्यांशु कुमार के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली कि पोखरा गांव स्थित टुनटुन पांडेय के बगीचे में कुछ अपराधी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों में भगदड़ मच गई, लेकिन चार अपराधियों को मौके से दबोच लिया गया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू और चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी पंकज कुमार के घर पर भी छापेमारी की, जहां से एक मोटरसाइकिल, तीन स्मार्ट कार्ड, विभिन्न वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्लेट और तीन ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लूट और वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार, संदेश राज, आदित्य राज और मुमताज हुसैन के रूप में हुई है। वहीं पंकज कुमार समेत तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ महाराजगंज थाना कांड संख्या 287/26 के तहत लूट की तैयारी, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुमताज हुसैन के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

इस बारे में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही सभी फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। महाराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने न सिर्फ संभावित लूट की वारदात को टाल दिया, बल्कि हथियारों और संदिग्ध वाहनों की बरामदगी से अपराधियों के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM