पुलिस व प्रिंस खान गिरोह में एनकाउंटर, एक कुख्यात को लगी गोली

पुलिस व प्रिंस खान गिरोह में एनकाउंटर, एक कुख्यात को लगी गोली

झारखंड से बड़ी खबर है। यहां पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच एनकाउंटर होने की खबर है। एनकाउंटर में एक अपराधी के पैर में गोली लगने की भी सूचना है। उसे पुलिस की अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। एनकाउंटर रामगढ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में हुआ।

मिली खबर के अनुसार झारखंड के कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे की मूवमेंट को लेकर के पुलिस को जानकारी मिली हुई थी। पुलिस की सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा हुआ कुख्यात शिवराज राम उर्फ शिवा रांची की ज्वेलरी शॉप में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इनपुल मिलने के बाद रांची और धनबाद पुलिस एक साथ रामगढ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सायल शिवाजी रोड पहुंची और उन्होंने शिव को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शिवा से पूछताछ की गयी, जिसमें शिवा ने बताया कि भुरकुंडा के एक बंद सेंट्रल स्कूल के पास हथियार को छुपाया गया है।  जिसके बाद हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस शिवा को लेकर के उस स्कूल के पास पहुंची। स्कूल के पास पहुंचते ही शिवा ने पिस्तौल उठाकर पुलिस पर फायरिंग कर दिया। अचानक हुई फायरिंग में कई पुलिस वाले बाल बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें शिवा को गोली लगी। वहीं शिवा के निशानदेही पर पुलिस ने कुजू क्षेत्र से एक अपराधी अनीज अंसारी को भी गिरफ्तार किया है। इसके पैसे हथियार व गोली भी बरामद की गई है। 

इधर एनकाउंटर की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत,  एसडीपीओ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस अभियान में धनबाद के मैथन थाना प्रभारी, रांची के लोअर बाजार के थाना प्रभारी के साथ पतरातू अंचल के कई थानों के पुलिस भी शामिल थी। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस व दो मोबाइल फोन को भी बरामद किया है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM