पटना यूनिवर्सिटी में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पुलिस ने घेरा कैंपस, सर्च ऑपरेशन

पटना विश्वविद्यालय के परिसर में बम मिलने से हड़कंप मच गया। पटना विश्वविद्यालय परिसर स्थित इकबाल छात्रावास में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जिंदा सूतली बम बरामद किया है।

पटना यूनिवर्सिटी में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पुलिस ने घेरा कैंपस, सर्च ऑपरेशन

पटना विश्वविद्यालय के परिसर में बम मिलने से हड़कंप मच गया। पटना विश्वविद्यालय परिसर स्थित इकबाल छात्रावास में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जिंदा सूतली बम बरामद किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने छात्रावास परिसर और उसके आसपास के इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान छात्रावास के पीछे एक खंडहरनुमा भवन में प्लास्टिक में लिपटे बम मिले। आशंका जताई जा रही है कि छात्र गुटों की रंजिश में बमबाजी की योजना थी। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पीरबहोर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल के छात्र आपसी रंजिश में बमबाजी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। दो गुटों की लड़ाई के बीच कभी भी बमबाजी की जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर इकबाल हॉस्टल की तलाशी ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता देर रात मौके पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।  तलाशी के दौरान खंडहरनुमा इमारत से प्लास्टिक में लिपटे दो जिंदा सूतली बम बरामद हुए। 

मौके पर मौजूद बम स्क्वॉड की टीम ने काफी सावधानी के साथ दोनों बमों को अपने कब्जे में लिया।  इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। दोनों बम प्लास्टिक में लिपटे हुए थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए छिपाकर रखा गया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम वहां किसने रखा था और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। 

हाल के दिनों में छात्र गुटों के बीच तनाव और रंजिश की सूचनाएं लगातार सामने आ रही थीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि परिसर में बमबाजी की घटना हो सकती है। इसी सूचना के आधार पर विश्वविद्यालय इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और इकबाल छात्रावास में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने छात्रावास के कमरों, आसपास के खाली पड़े हिस्सों और पीछे बने जर्जर भवन की बारीकी से जांच की। इसी दौरान प्लास्टिक में लिपटे दो संदिग्ध पैकेट मिले। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी और बम स्क्वॉड  की गतिविधियों को देखकर छात्र भी सहम गए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने एहतियात के तौर पर छात्रावास के आसपास आवाजाही भी सीमित कर दी थी।

टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन के नेतृत्व में इकबाल, जैक्सन, नदवी, कैंडविश, मिंटो हॉस्टल में रात 2:00 तक सर्च किया गया है। हालांकि इस दौरान 2 सुतली बम के अलावा अन्य कुछ बरामद नहीं हुआ। वहीं पटना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिंदा बम मिलने की घटना ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM