Patna News: महिला पुलिस कर्मी को ₹500 घूस मांगना पड़ा महंगा, ट्रैफिक एसपी ने किया सस्पेंड

राजधानी पटना में एक महिला पुलिस कर्मी का ऑटो चालक से ₹500 घूस मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे। अब पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Patna News: महिला पुलिस कर्मी को ₹500 घूस मांगना पड़ा महंगा, ट्रैफिक एसपी ने किया सस्पेंड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 28, 2026, 10:58:00 AM

राजधानी पटना में एक महिला पुलिस कर्मी का ऑटो चालक से ₹500 घूस मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे। अब पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में यातायात पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की गई है। पटना यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस कर्मी (परिचारी) के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। महिला पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक यातायात पुलिस कर्मी संदिग्ध आचरण में संलिप्त दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना के द्वारा तत्काल प्रभाव से परिचारी प्रिया कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की अवधि के दौरान संबंधित कर्मी का मुख्यालय यातायात संचालन, पटना रहेगा। साथ ही विभागीय कार्यवाही शाखा को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त कर्मी के विरुद्ध प्रपत्र 'क' गठित कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण की मांग करें और विभागीय जांच की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें।

पटना यातायात पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि विभाग अपने प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली के प्रति पूरी तरह सतर्क और जवाबदेह है। जनहित और विभाग की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पटना यातायात पुलिस जनता की सेवा और सुगम यातायात के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।

बता दें कि बीते दिन पटना में ₹500 रुपए घूस मांगते महिला पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में महिला पुलिस कर्मी  स्कूटी किनारे लगाकर ऑटो में बैठी हुई है और ऑटो चालक से 500 रुपये की मांग कर रही है। ऑटो चालक फोन पर किसी से ऑनलाइन पेमेंट करने को कह रहा है, इसी बीच वो महिला दारोगा से कहता है कि मैडम 100 कम ले लीजिए 400 ऑनलाइन पेमेंट करवा देता हूं। लेकिन मैडम कहती है कि एक पैसा कम नहीं लेंगे। 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM