पटना में दिनदहाड़े 40 लाख रुपए की लूट, सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन पर अपराधियों ने बोला धावा, मचा हड़कंप

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन को लूट लिया।

पटना में दिनदहाड़े 40 लाख रुपए की लूट, सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन पर अपराधियों ने बोला धावा, मचा हड़कंप

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने  एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन को लूट लिया। आज बुधवार की दोपहर अपराधियों ने हथियार के बल पर वैन के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर वैन में रखे लगभग 40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन नकदी लेकर जा रही थी।  इसी दौरान बाइक पर आए अज्ञात अपराधियों ने बीच रास्ते में घेर लिया। अपराधियों ने वैन के गार्ड पर पिस्टल तान दी और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरों ने वैन से कैश बॉक्स निकाला और उसे लेकर फरार हो गए। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या अपराधियों को वैन के मूवमेंट और उसमें मौजूद बड़ी रकम की जानकारी पहले से थी। घटना को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने घटना से पहले वैन की पूरी रेकी की थी। पुलिस वैन के कर्मियों और एजेंसी के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से लूटी गई सटीक राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच  में यह आंकड़ा 40 लाख के आसपास बताया जा रहा है।

बता दें कि बीते दिन ही राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग कैनाल रोड में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। यहां स्थित 'सोना दो पैसा लो' नामक प्रतिष्ठान का शटर काटकर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने एक दुकान का शटर काटकर करीब 7 किलो चांदी और कैश चुरा लिया। चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित 'सोना दो पैसा लो' दुकान में दो चोरों ने दुकान का शटर काटकर 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश चुरा लिए। जेवरात और नगद मिलाकर कुल 25 लाख की संपत्ति चोर ले गए हैं।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM