पटना के पॉश इलाके में बड़ी घटना, शटर काटकर 7 Kg चांदी और कैश ले उड़े चोर, वारदात CCTV में कैद

बिहार की राजधानी पटना में चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है। चोरों ने शटर काटकर 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश चुरा लिए हैं।

 पटना के पॉश इलाके में बड़ी घटना, शटर काटकर 7 Kg चांदी और कैश ले उड़े चोर,  वारदात CCTV में कैद

बिहार की राजधानी पटना में चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है। चोरों ने शटर काटकर 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश चुरा लिए हैं। पटना के बोरिंग कैनाल रोड में 'सोना दो पैसा लो' दुकान में यह चोरी हुई है। वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें दोनों शातिर तिजोरी ले जाते दिख रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

चोरों ने दुकान का शटर काटकर करीब 7 किलो चांदी और कैश चुराया और भाग गए। जेवरात और नगद मिलाकर कुल 25 लाख की संपत्ति चोर ले गए हैं। चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शॉप के मालिक आशीष ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शॉप के मालिक आशीष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 2:39 बजे दो युवक दुकान के बाहर पहुंचे और शटर काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने सबसे पहले बाहर लगे कैमरे को घुमा दिया ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। दोनों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। दुकान के अंदर घुसने के बाद बदमाश तिजोरी ही उठाकर फरार हो गए। 

ऑनर के मुताबिक तिजोरी में लगभग 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश रखा हुआ था। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार चांदी की कीमत करीब 2.65 लाख प्रति किलो बताई जा रही है। ऐसे में कुल चोरी लगभग 22 लाख रुपये की आंकी जा रही है। 

घटना के बाद प्रतिष्ठान की ओर से बुद्धा कॉलनी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। दुकान मालिक का कहना है कि यह घनी आबादी वाला इलाका है और दुकान के ऊपर एसबीआई का कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM