पटना होटल कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, होटल मैनेजर को किया गिरफ्तार, पिता के सामने बेटी से छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश

पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में होटल हाईडेन विला में पिता के सामने छात्रा से छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल मैनेजर रोहित को गिरफ्तार किया है।

पटना होटल कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, होटल मैनेजर को किया गिरफ्तार, पिता के सामने बेटी से छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश

पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में होटल हाईडेन विला में पिता के सामने छात्रा से छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया।  परीक्षा दिलाने आए एक पिता के सामने ही होटल के कमरे में घुसकर उनकी बेटी से जबरन छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश की गई। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल मैनेजर रोहित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को संबंधित होटल को पूरी तरह से सील कर दिया है। मामले में होटल स्टाफ सत्येंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल पटना के रूपसपुर के होटल में छात्रा से छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश करने मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। होटल स्टाफ काजू को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।  इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को संबंधित होटल को पूरी तरह से सील कर दिया है। मामले में होटल स्टाफ सत्येंद्र को गिरफ्तार किया गया था। होटल मैनेजर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। अब पुलिस ने होटल मैनेजर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। होटल में हुई घटना को लेकर जांच तेज हो गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूत खंगाल रही है। आरोपी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। रूपसपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

बता दें कि बेगूसराय निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को पॉलीटेक्निक परीक्षा दिलाने के लिए पटना आए थे। दोनों होटल हाईडेन विला के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12:48 बजे होटल का एक कर्मी कमरे में घुस गया और छात्रा को जबरन खींचने लगा। इस दौरान छात्रा के पिता की नींद खुल गई। पिता ने तुरंत विरोध किया और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। खुद को घिरता देख आरोपित मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने रूपसपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बाद पुलिस जांच के दौरान होटल के कई कमरों में शराब पार्टी चलने की बात सामने आई।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल के कमरों में तीन लड़कियों और चार लड़कों को शराब पीते देखा। हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही होटल मैनेजर समेत सभी युवक मौके से फरार हो गए। होटल की सुरक्षा व्यवस्था, नियमों के पालन और अवैध गतिविधियों को लेकर भी जांच की जा रही है। अब फरार होटल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल स्टाफ काजू को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।  इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM