मजदूर के साथ हैवानियत, हत्या कर निकाल ली आंख, पुलिस जांच में जुटी

मजदूर के साथ हैवानियत, हत्या कर निकाल ली आंख, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के भागलपुर जिले से सन्न कर देने वाली खबर है। यहां एक मजदूर को न केवल हत्या कर दी गयी है बल्कि इस कदर हैवानियत की गयी कि देखने वाले दहल गये। मजदूर के साथ की गयी क्रूरता से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके साथ कई लोगों ने मिलकर हैवानियत की है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार भागलपुर के पुलिस जिले नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गनौल गांव के निवासी गुड्डू ठाकुर के पुत्र कृष्ण कुमार की हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि कृष्ण बीते रविवार की शाम छह बजे से घर से लापता था। परिजनों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की लेकिन गुड्डू का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह मृतक की मां घर के बगल में स्थित गौशाला में जब पशुओं को चारा देने गयी तो उनकी चीख निकल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में कृष्ण का शव बांस के सहारे लटका हुआ था और उसकी आंख निकली हुई थी। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड मौके पर एकत्र हो गयी। अन्य परिजनों की मदद से शव को घर लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तर प्रदेश के कानपुर में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। भवानीपुर पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM