पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग, बोले-10 राउंड गोलियां चलते मैंने देखीं, गार्ड को लाठी-डंडे से पीटा

बिहार के पटना में स्थित खान सर कोचिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है।गोलीबारी की घटना पर खान सर ने कहा कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं।

पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग, बोले-10 राउंड गोलियां चलते मैंने देखीं, गार्ड को लाठी-डंडे से पीटा

बिहार के पटना में स्थित खान सर कोचिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज इलाका स्थित चर्चित खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में मंगलवार की रात करीब 10 बजे काफी संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा और पथराव किया। इस दौरान पांच से छह राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कहा जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने दीघा के बाटा निवासी उनके स्टाफ सह गार्ड चुनचुन कुमार को पकड़कर लाठी-डंडे से पीटा, जिसमें उसका सिर फट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। खान सर ने आरोप लगाया कि वारदात को अंजाम बगल के कोचिंग वालों ने दिलाया है। खान सर ने कहा कि बगल के कोचिंग वालों को मेरे कम फीस लेने से परेशानी है।

गोलीबारी की घटना पर खान सर ने कहा कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं। इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। खान सर ने कहा कि दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं। इसी बात से समस्या है उन्हें। साथ में उन्होंने ये भी जोड़ा कि मेरे कोचिंग से इतने ज्यादा रिजल्ट क्यों आते हैं।

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा का कहना है कि यह मामला मारपीट से जुड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर खान सर रात 11.30 बजे कोचिंग पहुंचे। उन्होंने कहा- क्लासेज खत्म हो चुकी थी। आज बिहार पुलिस भर्ती के रिजल्ट आए थे। हजारों लोग पास हो गए थे। सब लोग बच्चों को सम्मानित करके थके हुए थे। तभी कुछ असामाजिक तत्व आए और धमकाने लगे। हमलावर गार्डों को पीटने लगे।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM