4 महीने में बिहार पुलिस ने कर दिया इतना एनकाउंटर, इतनी बार हुई मुठभेड़, कई इनामी कुख्यात को दबोचा

सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें बताया गया कि पिछले चार महीने में बिहार पुलिस के द्वारा कितनी कार्रवाई की गई।

4 महीने में बिहार पुलिस ने कर दिया इतना एनकाउंटर, इतनी बार हुई मुठभेड़, कई इनामी कुख्यात को दबोचा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 27, 2026, 3:56:00 PM

बिहार पुलिस के द्वारा अपराध पर लगाम कसने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर करने से भी पीछे नहीं हट रही है। सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें बताया गया कि पिछले चार महीने में बिहार पुलिस के द्वारा कितनी कार्रवाई की गई।   

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 1 जनवरी 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक बिहार पुलिस के द्वारा किए गए कार्रवाई की जानकारी दी। बिहार एसटीएफ के DIG संजय कुमार सिंह और नीरज कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 22 अप्रैल 2026 के बीच अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ कई अहम कार्रवाई की गई हैं। जिनसे आपराधिक नेटवर्क पर असर पड़ा है। 

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि 01 जनवरी 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने कुल 10 मुठभेड़ (एनकाउंटर) किए, जिसमें 3 अपराधी को पुलिस ने मार गिराया, जबकि 7 घायल हुए। पुलिस के द्वारा दावा किया गया कि इन अभियानों के जरिए कई कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर किया गया है। जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।

बिहार एसटीएफ के DIG संजय कुमार सिंह ने दावा किया कि बिहार में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है। जमुई, लखीसराय, गया और औरंगाबाद में नक्सलियों पर नजर है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच STF ने हत्या, लूट और डकैती जैसे 38 संगीन मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया है। पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने के लिए STF ने 1407 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें 1145 कर्मियों को STF प्रशिक्षण शाखा और 262 को अन्य इकाइयों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया, जिससे तकनीकी और ऑपरेशनल दक्षता में सुधार हुआ है।

STF ने दावा किया कि बिहार में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है। जमुई, लखीसराय, गया और औरंगाबाद में नक्सलियों पर नजर है। एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। उसने लूटा गया ऑटोमेटिक हथियार भी सौंपा, सरकार की ओर से 13 लाख की सहायता राशि दी गई। 1 जनवरी से STF का बड़ा अभियान जारी है। AK-47, इंसास पिस्टल और 1600 गोलियां बरामद हुई है। 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM