यूपी के फल विक्रेता को सरेआम मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के फल विक्रेता को सरेआम मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने एक फल व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। सरेआम घटी इस घटना के बाद मौके पर हडकंप मच गया। व्यापारी को घायल हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी की बाजार समिति में मंगलवार की सुबह तब सनसनी फैल गई, जब अपराधियों ने एक फल व्यापारी को गोली मार दी। गोली व्यापारी के सिर के पास लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। अति व्यस्त क्षेत्र में माने जाने वाले इलाके में घटित घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी मच गई। अहम बात यह है कि व्यापारी को गोली मारने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि उसे साइलेंसर वाले हथियार से गोली मारी गई। व्यापारी का नाम राजकुमार प्रजापति बताया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ईस्ट, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के करीब बहादुरपुर थाने को यह सूचना मिली कि बाजार समिति में एक फल विक्रेता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मौके से दो धोखे भी बरामद किए गए हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि गोली किसने चलाई और किधर से गोली को चलाया गया? पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन किया है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। इधर स्थानीय लोगों की माने तो उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि गोली किधर से मारी गई। अब वरीय अधिकारियों के निर्देशन में पूरे मामले की पडताल की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में लगी है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM