पहले शादी की बात, फिर छात्रा के सीने और गर्दन में दाग दी गोलियां, इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

पहले शादी की बात, फिर छात्रा के सीने और गर्दन में दाग दी गोलियां, इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के समस्तीपुर जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां एक स्कूली छात्रा की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना जिले के वैनी थाना क्षेत्र में घटी। छात्रा को तब अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी, जब वह स्कूल जा रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार जिले के वैनी थाना क्षेत्र स्थित कैजिया मलंग स्थान के पास तब अचानक सनसनी फैल गई। जब बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक छात्रा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कैजिया गांव वार्ड-14 निवासी उमेश ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में 12वीं की छात्रा थी।  परिजनों के अनुसार सोनम सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मलंग स्थान के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखे बरामद किए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

मृतका के पिता उमेश ठाकुर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले सोनम ने घर में बताया था कि एक युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवक ने कथित तौर पर धमकी भी दी थी कि शादी नहीं की तो गोली मार देगा। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। इधर सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं इस पूरी घटना के बारे में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM