पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !

पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 13, 2026, 2:05:00 PM

झारखंड के गुमला जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। मिली खबर के अनुसार यहां एक गांव में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। इस घटना को दबाने की कोशिश भी की गई। इसके लिए पंचायत भी लगायी गयी। यहां तक कि आरोपी पर इस घटना को लेकर जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना लगा भी। आरोपी को छोड दिया गया लेकिन हद तो तब हुई जब उस जुर्माने की राशि में से कुछ राशि अलग निकालकर पार्टी भी मना लिया गया। अब पुलिस के संज्ञान में यह सारी घटनाएं आ गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

मिली खबर के अनुसार जिले के घाघरा थाना के पलमा गांव की पूरी वारदात बताई जा रही है। अब तक की मिली खबर के अनुसार पलमा गांव का निवासी सुनील लोहरा, मासूम के घर में पहुंचा, जहां मासूम अपनी मां की गोद में थी। सुनील ने पीड़िता की मां से मदद करने के रूप में उसकी बच्ची को अपने गोद में ले लिया। इसके बाद आरोपी सुनील मासूम को लेकर के कमरे में चला गया। बच्ची जब खून से लथपथ होकर रोने लगी, तब उसकी मां दौड़ते हुए वहां पहुंची। इस दौरान सुनील वहां से फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना के बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत के सदस्यों ने इस मामले को दबाने की योजना बनाई। बताया यह भी जा रहा है कि पीड़िता को एक डॉक्टर से भी दिखाया गया। इसके बाद गांव में एक पंचायत लगाई गई और आरोपी पर एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि पंचायती करने वालों ने जुर्माने की राशि में से बीस हजार रूपये अलग निकालकर गांव में पार्टी मनायी। इसी दौरान पुलिस को गांव से ही इस बात की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पार्टी मना रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इधर बच्ची की मां के बयान को भी पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इस पूरी घटना पर इस पंचायत के मुखिया का कहना है कि मासूम से दुष्कर्म की बात सामने आई थी। इस बैठक की मुझे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जब गांव में पहुंचे तो पूरी बात सामने आई। अब पुलिस इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुमला से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर...
मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर...
Jul 13, 2026, 3:21:00 PM
पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Jul 13, 2026, 3:13:00 PM
मजदूर के साथ हैवानियत, हत्या कर निकाल ली आंख, पुलिस जांच में जुटी
मजदूर के साथ हैवानियत, हत्या कर निकाल ली आंख, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 3:02:00 PM
मेरे साथ खेला हुआ...कोर्ट पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
मेरे साथ खेला हुआ...कोर्ट पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
Jul 13, 2026, 3:01:00 PM
केवल 2100 रुपए में लें हेलिकाप्टर की उड़ान का मजा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
केवल 2100 रुपए में लें हेलिकाप्टर की उड़ान का मजा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
Jul 13, 2026, 2:40:00 PM
गिरफ्तारी के बाद रोती-बिलखती रही वीणा मानवी, तेज प्रताप बोले-बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा
गिरफ्तारी के बाद रोती-बिलखती रही वीणा मानवी, तेज प्रताप बोले-बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा
Jul 13, 2026, 2:29:00 PM
प्रेमसंस मोटर मामले में अदालत सख्त, बिलों का डिक्लेरेशन तलब
प्रेमसंस मोटर मामले में अदालत सख्त, बिलों का डिक्लेरेशन तलब
Jul 13, 2026, 2:12:00 PM
पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
Jul 13, 2026, 2:05:00 PM
गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
Jul 13, 2026, 2:03:00 PM
गोपालगंज पहुंचे अनंत सिंह और गुंजन सिंह, कोर्ट में किया सरेंडर
गोपालगंज पहुंचे अनंत सिंह और गुंजन सिंह, कोर्ट में किया सरेंडर
Jul 13, 2026, 2:02:00 PM