डबल मर्डर से मचा हडकंप, शराब के धंधेबाज को सिर में मारी दर्जन भर गोली

डबल मर्डर से मचा हडकंप, शराब के धंधेबाज को सिर में मारी दर्जन भर गोली

राज्य के समस्तीपुर से बडी खबर है। यहां एक शराब के धंधेबाज और उसकी साथी को गोलियों से भून दिया गया है। शहर में खुलेआम हुए डबल मर्डर से हडकंप मचा हुआ है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में बीती रात हुए डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब का धंधा करने वाले प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आशंका जतायी जा रही है कि अवैध शराब केकारोबार में वर्चस्व और पैसों के विवाद में हत्या की गयी है। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब के धंधेबाज प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक प्रभात चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव का जबकि सन्नी कुमार बेलसंडी का निवासी था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव के पास सुनसान स्थान पर मौजूद थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ एक ड्राइबर भी था जो जान बचाकर स्कार्पियो से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात चौधरी के सिर में दर्जनभर से ज्यादा गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस घटना स्थल से तीन लोडेड मैग्जीन और गोली बरामद किया है। 

घटना के संबंध में मृतक प्रभात के पिता संजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रभात के पास किसी का फोन आया था। वह फोन पर किसी के बुलावे पर शाम करीब सात बजे घर से निकला। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि नामापुर में प्रभात और उसके एक साथी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता का आरोप है की कोर्ट परिसर में उसके ऊपर हुए जानलेवा हमला में पुलिस की भूमिका संदिग्ध थी। हालांकि इस मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित भी हुए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। इससे पहले वर्ष  2023 में भी न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में उसपर फायरिंग की गई थी। तब उसकी जांघ में गोली लगी थी, जबकि उसके साथ एक अन्य को भी हाथ में गोली लगी थी। तत्कालीन एसपी विनय तिवारी ने उस समय दो थाना अध्यक्ष को सस्पेंड किया था। सूत्रों की माने तो इस हत्याकांड के पीछे शराब के कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। इसे लेकर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM