फ्लैट में चल रहा था गंदा धंधा, अलग अलग राज्यों की लडकियां मिली

फ्लैट में चल रहा था गंदा धंधा, अलग अलग राज्यों की लडकियां मिली

राजधानी से बडी खबर है। यहा पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर महिलाओं और पुरूष को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह सभी सेक्स रैकेट में शामिल थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अपनी कार्रवाई की। अब इस मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

मिली खबर के अनुसार राजधानी के गांधी मैदान पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एग्जिबिशन रोड स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उक्त फ्लैट में छापा मारा। छापेमारी के दौरान कमरे में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद की गई हैं। साथ ही वहां शराब की बोतल भी मिली है। छापेमारी को एक विशेष टीम ने अंजाम दिया। इस रैकेट में अबतक दस लडकियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक पुरुष को भी हिरासत में लिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में ली गयी लड़कियां देश के अलग-अलग राज्यों की है। पश्चिम बंगाल से भी इसका कनेक्शन जुड़ा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि बहुत आधुनिक और स्मार्ट तरीके से इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। हालांकि पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी भी एकत्र की जा रही है कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके में इस धंधे को कब से अंजाम दिया जा रहा था। फ्लैट के ऑनर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।    

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM