2.5% कमीशन पर चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, दूसरे राज्यों तक फैला नेटवर्क, चार गिरफ्तार

2.5% कमीशन पर चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, दूसरे राज्यों तक फैला नेटवर्क, चार गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने सासाराम नगर थाना क्षेत्र के प्रभाकर मोड़ स्थित आशीर्वाद होटल में बीती रात छापेमारी कर साइबर अपराध से जुड़े चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार बैंक खाता एवं दो कॉरपोरेट खाते का आईडी समेत चार महंगी मोबाइलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

मामले में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रभाकर मोड़ स्थित आशीर्वाद होटल में साइबर अपराध से जुड़े कुछ अपराधकर्मी ठहरे हुए हैं। सूचना के सत्यापन एवं एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर जब उक्त होटल में छापेमारी की गई, तो साईबर गिरोह के कुल चार सदस्य गिरफ्तार हो गये।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अपराधकर्मी आसपास के जिलों में पैसे का लालच देकर आम लोगों के बैंक खातों का साइबर फ्रॉड में प्रयोग करने के लिए साइबर गिरोह को देते थे। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि साइबर फ्रॉड के माध्यम से जब इन बैंक खातों में पैसों का ट्रांसफर होता था, तो इसके एवज में इन लोगों को साइबर फ्रॉड से प्राप्त कुल राशि पर ढाई प्रतिशत कमीशन मिलता था।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से बरामद मोबाइलों के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार बैंक खाता एवं दो कॉर्पोरेट खाते का आईडी प्राप्त हुआ है, जिसपर चेन्नई, तमिलनाडु एवं अन्य राज्यों में कुल 17 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों में 26 वर्षीय आदित्य राज कैमूर जिले का निवासी है, जबकि अमन कुमार उर्फ अमन पटेल, आदित्य कुमार उर्फ हेमंत एवं राजकुमार उर्फ शुभम कुमार क्रमशः रोहतास जिले के बघैला, धनकाढा एवं सलेमपुर गांव के निवासी हैं।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM