राजधानी की पुलिस की बडी कार्रवाई, 17 अपराधियों को किया गिरफ्तार

राजधानी की पुलिस की बडी कार्रवाई, 17 अपराधियों को किया गिरफ्तार

राजधानी की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक साथ 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी अपराधी अवैध हथियारों के साथ जबरन भूमि कब्जा करने एवं विधि व्यवस्था की समस्या को उत्पन्न करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई राजधानी के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र में की। पुलिस को इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार भी मिले हैं। इनमें से 11 का आपराधिक इतिहास भी रहा है। अब पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 

इस संबंध में राजधानी की सिटी एसपी ईस्ट शैलजा ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाने को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बैरिया बस स्टैंड के पास कुछ और असामाजिक एवं पेशेवर अपराधी अवैध हथियारों के साथ एकत्र होकर जबरन भूमि कब्जा करने एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एसडीपीओ 2 सदर पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित एवं योजना बंद छापेमारी करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए 17 अपराधियों में से 11 के विरुद्ध गंभीर मामलों में पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। 

जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विकास कुमार पुनपुन पटना, मोहम्मद आलम अदालत गंज पटना, अमित कुमार नौबतपुर पटना, आनंद कुमार दिनारा रोहतास, अमन कुमार नौबतपुर पटना, अजीत कुमार दुल्हिन बाजार पटना, रोहित कुमार दुल्हिन बाजार पटना, राजवीर कुमार सिंह हिलसा नालंदा, शुभम कुमार जोरा पोखर धनबाद झारखंड, निलेश कुमार बेऊर पटना, विशाल कुमार अनिसाबाद पटना, गौतम कुमार अनिसाबाद पटना, रोहित कुमार मनेर पटना, मणिकांत कुमार मनेर पटना, बिट्टू कुमार मनेर पटना, सोनू कुमार मनेर पटना और रोहित कुमार मनेर पटना शामिल हैं। 

पुलिस ने उनके पास से तीन देसी कट्टा,चार जिंदा कारतूस, एक काले रंग की स्कॉर्पियो, एक उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर, एक उजले रंग की एक्सयूवी 500 गाड़ी, 15 एंड्राइड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM