बिहार टेंडर घोटाला में SVU का बड़ा एक्शन, रिशु श्री का सहयोगी डायरेक्टर संतोष गिरफ्तार, रडार पर कई IAS अधिकारी

बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। टेंडर माफिया रिशुश्री के करीबी सहयोगी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार टेंडर घोटाला में SVU का बड़ा एक्शन, रिशु श्री का सहयोगी डायरेक्टर संतोष गिरफ्तार, रडार पर कई IAS अधिकारी

बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। टेंडर माफिया रिशुश्री के करीबी सहयोगी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। संतोष कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। वह रिशुश्री की कंपनी मातोश्वरी का निदेशक बताया जाता है और मामले में दर्ज प्राथमिकी में प्राथमिक अभियुक्त भी है। इस कंपनी में रिशु श्री की पत्नी ऋतांभरा कुमारी भी डायरेक्टर हैं।  

 जांच एजेंसियों को शक है कि कंपनी के जरिए कई वित्तीय और ठेके से जुड़े लेन-देन को अंजाम दिया गया।  संतोष कुमार की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं।  घोटाला केस में एसयूपी की टीम लगातार एक्शन मोड में है। जांच एजेंसियों के अनुसार रिशुश्री ने मातोश्वरी, रिलायबल इंफ्रा समेत कई कंपनियों का गठन कर सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी का नेटवर्क खड़ा किया था। बताया जा रहा है कि रिलायबल कंपनी भी संतोष कुमार के नाम पर चलता था। इस कंपनी में रिशुश्री की पत्नी ऋतंभरा भी डायरेक्टर हैं। आरोप है कि इन्हीं कंपनियों के जरिए टेंडरों में गड़बड़ी की जाती थी और पूरे नेटवर्क का संचालन सुपौल से किया जाता था।

वहीं ईडी की जांच में रिशु श्री से जुड़े मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों से कई अहम जानकारियां मिलने का दावा किया जा रहा है। रिशु श्री के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा से ED को कई महत्वपूर्ण और पुख्ता सुराग मिले हैं। टेंडर घोटाले का मास्टरमाइंड रिशु श्री एक सीनियर आईएएस अधिकारी के संपर्क में था। वह उन्हें 'IAS भैया' बुलाता था। रिशु के मोबाइल से इसके कई पुख्ता सुराग मिले हैं। वह करोड़ों के टेंडर मैनेज करने के लिए इस रसूख का इस्तेमाल करता था। जांच एजेंसी का दावा है कि इसी रसूख और करीबी रिश्ते का हवाला देकर वह सरकारी विभागों और ठेकेदारों के बीच अपना सिक्का जमाता था और उन पर दबाव बनाता था।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में टेंडर घोटाले के मास्टरमाइंड रिशुश्री और कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बीच कथित संबंधों के संकेत मिले हैं। मामले में पहले ही आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को निलंबित किया जा चुका है, जबकि कई अन्य अधिकारी भी विभिन्न जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। वहीं टेंडर घोटाले का मास्टरमाइंड रिशु श्री एक सीनियर आईएएस अधिकारी के संपर्क में था। वह उन्हें 'IAS भैया' बुलाता था। 

बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि रिशु श्री कथित तौर पर अपनी पसंद के अधिकारियों की तैनाती कराने में प्रभाव रखता था। रिपोर्ट के मुताबिक वह सरकारी टेंडरों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पहले ही हासिल कर लेता था और फिर अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करता था। ईडी की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि रिशु श्री ने अवैध तरीके से 265.73 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला केस में एसयूपी की टीम लगातार एक्शन मोड में है। जांच में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से कथित संबंध और भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM