बिहार में पिछले 48 घंटे में चौथा एनकाउंटर, अब समस्तीपुर में पुलिस ने बदमाश को ठोका, अपराधियों में हड़कंप

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार तीसरे दिन बिहार पुलिस ने एनकाउंटर किया है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' अभियान के तहत समस्तीपुर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार का एनकाउंटर किया।

बिहार में पिछले 48 घंटे में चौथा एनकाउंटर, अब समस्तीपुर में पुलिस ने बदमाश को ठोका, अपराधियों में हड़कंप

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार तीसरे दिन बिहार पुलिस ने एनकाउंटर किया है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' अभियान के तहत समस्तीपुर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार का एनकाउंटर किया। उजियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में बदमाश प्रिंस कुमार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जो आर-पार हो गई। घायल हालत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के होशियारपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई. पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम इलाके में पहुंची और घेराबंदी की गई।  इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में घायल हुए प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  प्रिंस कुमार पर जिले के कई थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अपराधी प्रिंस कुमार तक पहुंची। तकनीकी जांच में पता चला कि प्रिंस भगवानपुर देसवा गांव स्थित हाईस्कूल के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही प्रिंस बाइक लेकर भागने लगा। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद प्रिंस ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान एक गोली प्रिंस के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह बाइक से नीचे गिर पड़ा। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में जिले में हुई कई बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

बता दें कि पिछले 48 घंटे के दौरान बिहार में यह चौथा पुलिस एनकाउंटर है।  इससे पहले पटना और सीवान में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।  लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को लेकर माना जा रहा है कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।  

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM