बिहार में फिर बड़ा एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने किया ढेर, इंस्पेक्टर-सब-इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार चौथे दिन बिहार पुलिस ने एनकाउंटर किया है। किशनगंज पुलिस ने मोस्ट वांटेड और इनामी अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू का हाफ एनकाउंटर किया है।

  बिहार में फिर बड़ा एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने किया ढेर, इंस्पेक्टर-सब-इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार चौथे दिन बिहार पुलिस ने एनकाउंटर किया है। किशनगंज पुलिस ने मोस्ट वांटेड और इनामी अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू का हाफ एनकाउंटर किया है। वहीं, जवाबी कारवाई में इंस्पेक्टर मुस्ताक और सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल किशनगंज में बुधवार देर रात पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच  ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। यह मुठभेड़ नगर थाना क्षेत्र के फरीम गोड़ा के समीप हुई।  इस एनकाउंटर में कटिहार निवासी कुख्यात अपराधी पवन कुमार के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं, इस दौरान इंस्पेक्टर मुस्ताक और सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए हैं।  दोनों घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना को लेकर किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ शातिर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जिले में घुसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरीम गोड़ा के पास सघन वाहन जांच और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।  इसी दौरान पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर सीधे फायरिंग कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में  पुलिस की ओर से चलाई गई गोली सीधे अपराधी पवन कुमार के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।  एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पवन कुमार एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अकेले किशनगंज जिले में दो मामले दर्ज हैं।  इसके अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में भी उसके विरुद्ध हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की भयावहता को देखते हुए किशनगंज डीएम विशाल राज भी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई गई। एसपी का दावा है कि इस गिरोह के अन्य फरार साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

बता दें कि बीते कुछ दिनों के दौरान बिहार में यह 5वां पुलिस एनकाउंटर है।  इससे पहले पटना, समस्तीपुर और सीवान में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।  लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को लेकर माना जा रहा है कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।  

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM