Bihar News:एक ही स्कूल के 5 शिक्षक निलंबित, DM-SP भी पहुंचे, बंद अलमारी से खुला राज

बिहार के रोहतास जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक ही स्कूल के 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें प्रधानाध्यापक भी शामिल है।

Bihar News:एक ही स्कूल के 5 शिक्षक निलंबित, DM-SP भी पहुंचे, बंद अलमारी से खुला राज

बिहार के रोहतास जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है।   जहां एक ही स्कूल के 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें प्रधानाध्यापक भी शामिल है। एक बंद अलमारी के राज ने इलाके में हड़कंप मचा दिया किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, ऐसा भी हो सकता है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम-एसपी भी पहुंच गए।    

दरअसल रोहतास जिले के राजपुर स्कूल से आपत्तिजनक मांस बरामद से हड़कंप मच गया है।  राजपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय रामडीह की यह घटना है।  जहां विद्यालय की अलमारी से लगभग 10 किलो आपत्तिजनक और संदिग्ध मांस बरामद हुआ है।  स्कूल के कुछ शिक्षक इस मांस को लेकर अलमारी में रख देते थे।  ग्रामीणों की माने तो पिछले कई दिनों से इस उर्दू मध्य विद्यालय के कुछ शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रतिदिन विद्यालय में मांस बनाते हैं, खुद खाते हैं और कुछ छात्रों को भी खिलाते हैं।

बुधवार को जब शिक्षक और शिक्षिकाएं फिर से विद्यालय में मांस लेकर आए तो ग्रामीणों ने देख लिया और कुछ लोग स्कूल पहुंच गए जांच करने। आखिर माजरा क्या है। इसी दौरान स्कूल की अलमारी से प्रतिबंधित आपत्तिजनक मांस बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास की डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो महिला शिक्षिका सहित 5 शिक्षकों को हिरासत में ले लिया और सभी से पूछताछ की।

वहीं अब शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए विद्यालय में संदिग्ध मांस लाने वाले 2 महिला शिक्षिका समेत 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिसमें प्रधानाध्यापक समेत सहायक शिक्षक भी शामिल है। इन सभी शिक्षकों को अलग-अलग संसाधन केंद्रों में योगदान के निर्देश दिए गए हैं। अनुशासन तोड़ने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। 

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM