सुल्तानगंज सभापति राजकुमार का निधन, ऑफिस में मारी थी गोली, रामधनी यादव का हो चुका है एनकाउंटर

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू की मौत हो गई है। पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

सुल्तानगंज सभापति राजकुमार का निधन, ऑफिस में मारी थी गोली, रामधनी यादव का हो चुका है एनकाउंटर

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू  की मौत हो गई है। पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वह पिछले कई दिनों से जीवन और मौत से जंग लड़ रहे थे। 28 अप्रैल को कार्यालय में हुए हमले में उन्हें दो गोलियां लगी थीं। इस वारदात में कार्यपालक पदाधिकारी की पहले ही मौत हो चुकी है। मुख्य आरोपी रामधनी यादव एनकाउंटर में मारा गया, जबकि दो अन्य जेल में हैं।

भागलपुर की सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को गोली लगने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था पर हालत ठीक नहीं नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। गोली लगने के 11 दिन बाद मुख्य पार्षद की मौत हो गई। गुड्डु के परिवार के लोग अभी पटना में हैं। गुड्डू भाजपा से भी जुड़े थे। घटना के बाद उनके इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने गुड्डू की मौत की पुष्टि की है। 

बता दें कि बीते 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में कुख्यात अपराधी रामधनी यादव अपने दो सहयोगियों के साथ हमला किया था। अपराधियों ने वहां मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू को गोली मारी थी । इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू को दो गोलियां लगी थीं।  उन्हें गंभीर स्थिति में पहले भागलपुर और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी।  पुलिसिया कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रामधनी यादव एक एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामधनी यादव सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति का पति था। 

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM