बेगूसराय: जदयू नेता की बेरहमी से हत्या, रात में सोते समय अपराधियों ने मारी गोली, हथियार लहराते भागे

बिहार के बेगूसराय में जदयू नेता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

बेगूसराय जेडीयू नेता की हत्या

बिहार के बेगूसराय में जदयू नेता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। 

बता दें कि बेगूसराय के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब 37 वर्षीय जदयू नेता नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, नीलेश रोज़ की तरह खाना खाकर मवेशियों के बथान में सोने गए थे। तभी करीब आधी रात को छह से अधिक हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली नीलेश की छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही घरवाले दौड़े, लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

मृतक के पिता रामबली महतो ने बताया कि घटना के दौरान गांव के ही कुछ लोगों को भागते हुए देखा गया। उन्होंने दावा किया कि पुरानी जमीन विवाद की वजह से तनाव की स्थिति पहले भी बन चुकी थी। हालांकि, हाल के दिनों में किसी तरह का खुला विवाद नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी और छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की त्वरित जांच का आश्वासन दिया है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM