अवैध संबंध की बलि चढा एक और पति, प्रेमी संग पत्नी ने किया यह काम

अवैध संबंध की बलि चढा एक और पति, प्रेमी संग पत्नी ने किया यह काम

राज्य के किशनगंज जिले से एक महिला की अपने पति के साथ बेवफाई करने की अहम खबर है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के एक नहीं बल्कि कई पुरूषों से अवैध संबंध थे। जबकि उसका पति खाडी के देश कुवैत में काम करता था। स्वदेश आने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। हालांकि जिले की पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। किशनगंज जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में घटी घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह स्तब्ध रह गया। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दिया है। मृतक की पत्नी और उसका सहयोगी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार गत चार जुलाई को रिजवान की तब हत्या कर दी गयी थी, जब वह अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। तब मृतक की पत्नी और उसकी पोती भी बिस्तर पर ही थी। घटना के बाद रिजवान के परिजनों ने अपनी ही बहू पर संदिग्ध आचरण का आरोप लगाया था और यह आशंका जताई थी कि उसकी बहू ने अपने ही सहयोगियों के साथ रिजवान की हत्या कर दी थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पूरी मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी अनुसंधान, पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले का खुलासा किया। 

जांच के दौरान मृतक की पत्नी डेजी परवीन का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को घटना के पीछे की साजिश का पता चला। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने सहयोगी अनवर हुसैन के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या की और घटना को चोरी का रूप देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, एक महत्वपूर्ण फोन कॉल और तकनीकी विश्लेषण ने पूरे हत्या कांड का राज खोल दिया। इसके बाद आरोपी डेजी परवीन और अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड नदी से बरामद की गई, जबकि घटना से जुड़ा मोबाइल फोन मोहल्ले की बांसबाड़ी में जमीन के भीतर छिपाया हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि डेजी परवीन से शादी के चंद दिन बाद ही रिजवान जॉब के सिलसिले में कुवैत चला गया। रिजवान के कुवैत जाने के बाद डेजी के संबंध कई लोगों से हो गये। रिजवान जब विदेश से स्वदेश आया तब उसके बाद डेजी को बाधा महसूस होने लगी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। घटना को तब अंजाम दिया गया, जब रिजवान अपने घर में सोया हुआ था। इस संबंध में मृतक के पिता नजीर आलम (69), निवासी टंगटंगी, थाना बहादुरगंज, के फर्दबयान पर बिशनपुर थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 4 जुलाई 2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी निरीक्षण किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिससे हत्या की पूरी साजिश का खुलासा संभव हो सका।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM