बिहार में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, बेड पर मिली एक ही परिवार के 3 लोगों की लाश, इलाके में सनसनी

बिहार में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। बेड पर एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों की लाश मिली है।

बिहार में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, बेड पर मिली एक ही परिवार के 3 लोगों की लाश, इलाके में सनसनी

बिहार में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। बेड पर एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों की लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

दरअसल मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। यह घटना मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास का है। महिला और उसके दोनों बच्चों की लाश घर के कमरे में बेड पर ही पड़ी मिली।  मृतकों की पहचान मिठाई लाल शाह की पत्नी रीता देवी (30), बेटी वैष्णवी (2 वर्ष) और 3 महीने के बेटे कन्हैया के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति मिठाई लाल कैटरिंग का काम करता है और घटना के समय वह अपने भाई के साथ एक बारात में गया हुआ था। मिठाई लाल ने बताया कि वह बारात से देर रात करीब 3:30 बजे घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो कमरे में पत्नी और दोनों बच्चों का शव पड़ा था।  तीनों शव पलंग पर पड़े थे और पास में एक रस्सी भी मिली।  ऐसे में संभावना जताई जा रहा है कि एक ही रस्सी से गला घोंटकर तीनों की हत्या की गई है। 

हालांकि उसके दो अन्य बच्चों की जान बच गई है, क्योंकि मिठाई लाल के दो अन्य बच्चे दादी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं मृतका की सास उर्मिला देवी ने गांव के ही कुछ रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है उनका कहना है कि जमीन विवाद के चलते यह हत्या हुई है। मृतका की सास ने  बताया-जमीन विवाद में मेरी बहू और पोते-पोती की हत्या की गई है। गांव के कुछ रिश्तेदारों ने ही तीनों को मारा है। पहले भी मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की गई थी।

वहीं ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस की डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। अब तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत किस वजह से हुई। फ़िलहाल तो ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM