भूमि विवाद में कुल्हाडी मारकर हुई थी हत्या, चार हुए गिरफ्तार

भूमि विवाद में कुल्हाडी मारकर हुई थी हत्या, चार हुए गिरफ्तार

राज्य के सीवान जिले से अहम खबर है। यहां पुलिस ने रंजिशन की गयी हत्या में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में उपयोग किए गए हथियारों को भी बरामद किया है। इस बात की जानकारी एसडीपीओ ने दी। बता दें भूमि विवाद में दो पक्षों में हिंसक झडप हो गयी थी। जिसमें एक दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। इसमे एक शख्स की मौत हो गयी थी।

दरअसल जिले की पुलिस को पुरानी रंजिश में कुल्हाडी मारकर दो लोंगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव की है। दरअसल बीती शाम एक पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये थे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दिलीप पांडेय और नीतू देवी पर कुल्हाडी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। जिससे ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

इसी मामले में जानकारी देते हुए महाराजगंज के एसडीपीओ अमन ने  कि इस मामले में गंभीर रूप से घायल दोनों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दिलीप पांडेय को मृत घोषित कर दिया था, जबकि नीतू देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो दाब, एक हंसिया और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

सीवान से नागेंद्र की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM