एक होटल, एक कमरा और कमरे में दो महिलाएं और आठ लडके, सब हुए गिरफ्तार, पुलिस पडताल में जुटी

एक होटल, एक कमरा और कमरे में दो महिलाएं और आठ लडके, सब हुए गिरफ्तार, पुलिस पडताल में जुटी

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमारी करते हुए होटल के एक कमरे से दो महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस ने यह कार्रवाई एक केस के तफ्तीश के दौरान की। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल करने में जुटी हुई है। 

इस संबंध में सिटी एसपी ईस्ट शैलजा ने बताया कि पालीगंज थाने से एक के सिलसिले में पालीगंज की पुलिस अपने साथ एक अभियुक्त अमित कुमार को लेकर के आई थी। अमित कुमार के ऊपर एक नाबालिग लडकी को भगाने का मामला दर्ज है। अमित के द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गयी थी कि उसने नाबालिक को भगाकर राजधानी के जक्कनपुर थाना अंतर्गत मीठापुर में आरती कुमारी के किराए के मकान में रखा है। सूचना के बाद अगम कुआं थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जक्कनपुर थाना अंतर्गत मीठापुर में आरती कुमारी के किराए के मकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरती वहां उपस्थित नहीं थी। इसी बीच पुलिस को यह सूचना मिली कि आरती राजधानी के जीरो माइल स्थित गंगा महल होटल में है। जिसके बाद पुलिस ने गंगा महल होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूर्व के कांड में वांछित नाबालिग होटल के कमरे से बरामद की गई। सबसे बड़ी बात यह है कि नाबालिग के साथ उस रूम में दो अन्य महिलाओं के साथ आठ लड़के भी उपस्थित थे। 

पुलिस के द्वारा पूछताछ में यह सामने आया कि आरती एवं रूपा नाम की महिलाएं नाबलिग को होटल में डांस करने के लिए लेकर के आई थी। आरती और रूपा खुद डांसर का काम करती है। नाबालिग द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि होटल के कमरे में आठ लड़के और थे। उन सभी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक लड़के के द्वारा नाबालिग के साथ अवैध संबंध बनाने की भी बात बताई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं समेत आठ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अगमकुआं थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्र की गए किए गए हैं। होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं। 

पुलिस के द्वारा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें निखिल कुमार सरमेरा नालंदा, आयुष कुमार राघोपुर वैशाली, निशांत राज तेल्हारा नालंदा, अमरजीत कुमार सोह सराय नालंदा, कुंदन कुमार अगम कुआं पटना, पृथ्वीराज रामकृष्ण नगर पटना, अक्षत नारायण अगम कुआं पटना, दिव्यांश कुमार घोसी जहानाबाद, अमित कुमार पालीगंज पटना शामिल हैं। इनके अलावा दो लड़कियों में आरती कुमारी सालिमपुर पटना एवं रूपा कुमारी दरौंदा सिवान की बताई जा रही हैं। पुलिस ने इन सभी के पास से 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अब पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में लगी हुई है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM