बिहार: मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा टला! ट्रॉली से धड़ाम से गिरा विशाल डीजे, मची अफरा-तफरी

सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जुलूस में ट्रॉली पर ऊंचाई तक लगाया गया भारी-भरकम डीजे अचानक सड़क पर गिर पड़ा।

बिहार: मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा टला! ट्रॉली से धड़ाम से गिरा विशाल डीजे, मची अफरा-तफरी

सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जुलूस में ट्रॉली पर ऊंचाई तक लगाया गया भारी-भरकम डीजे अचानक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

घटना महाराजगंज शहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान आरबीजीआर कॉलेज परिसर से इंदौली गांव की ओर बढ़ रहे जुलूस में ट्रॉली पर ऊंचाई तक लगाए गए डीजे और बड़े साउंड बॉक्स अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही भारी साउंड सिस्टम सड़क पर गिरा, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, हालांकि समय रहते लोग हट गए और बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि गिरा हुआ डीजे इंदौली अखाड़ा का था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।इस घटना के बाद जुलूस कुछ समय के लिए रोक दिया गया। स्थिति सामान्य होने पर जुलूस दोबारा आगे बढ़ाया गया।

गौरतलब है कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने पहले ही डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद ट्रॉली पर ऊंचाई तक डीजे और साउंड सिस्टम लगाए गए। ऐसे में सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बावजूद यह व्यवस्था कैसे हुई और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया?

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भारी उपकरणों को सुरक्षित तरीके से बांधना और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई की जाती है।

सिवान से नागेन्द्र कुमार 

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM