विद्यालय बना अखाड़ा, प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

रोहतास जिले से मंगलवार को शिक्षा व्यवस्था को एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि जिले के एक मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट एवं गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 विद्यालय बना अखाड़ा, प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

सासाराम। रोहतास जिले से मंगलवार को शिक्षा व्यवस्था को एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि जिले के एक मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट एवं गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं, लेकिन संबंधित वीडियो तिलौथू प्रखंड के चंदनपुरा स्थित मध्य विद्यालय का बताया जाता है।

प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट व गाली-गलौज 

वायरल वीडियो में दो शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज की घटना साफ तौर से देखी व सुनी जा सकती है। वायरल वीडियो में पीले रंग की शर्ट पहने एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे विद्यालय का प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बताया जाता है। वीडियो के अनुसार प्रधानाध्यापक विद्यालय के एक अन्य शिक्षक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि विद्यालय के अन्य शिक्षक बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। 

प्रधानाध्यापक पर शराब के नशे में होने का आरोप 

वहीं वायरल वीडियो में एक शिक्षक अपनी फटी हुई शर्ट भी दिखाते देखे जा सकते हैं। उक्त शिक्षक का यह भी दावा है कि प्रधानाध्यापक शराब के नशे में उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है तथा पूरा मामला जांच का विषय है। इसके अलावा शिक्षकों के बीच विवाद की वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल 

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जिन शिक्षकों पर बच्चों को मर्यादा, ज्ञान और अनुशासन सीखाने की जिम्मेदारी है, वही शिक्षा के मंदिर में इसे तार-तार करते दिखाई दे रहे हैं। इधर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई 

वायरल वीडियो के संदर्भ में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और जांच के बाद दोषी शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:24:00 PM
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:09:00 PM
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
Jul 28, 2026, 6:05:00 PM
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Jul 28, 2026, 5:51:00 PM
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU
Jul 28, 2026, 5:43:00 PM
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि
Jul 28, 2026, 5:40:00 PM
 विद्यालय बना अखाड़ा, प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
विद्यालय बना अखाड़ा, प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Jul 28, 2026, 5:38:00 PM
सावन में आसान होंगे बाबा के दर्शन, पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा से लेकर जलाभिषेक तक विशेष इंतजाम
सावन में आसान होंगे बाबा के दर्शन, पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा से लेकर जलाभिषेक तक विशेष इंतजाम
Jul 28, 2026, 5:19:00 PM
विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी
विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 28, 2026, 4:52:00 PM
बिहार के स्कूलों में शनिवार को आधे दिन ही होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
बिहार के स्कूलों में शनिवार को आधे दिन ही होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Jul 28, 2026, 4:42:00 PM