विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां लालबाग इलाके में स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर के पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां लालबाग इलाके में स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर के पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नानकदीन विधायक निवास से नीचे गिरे पाए गए थे और उनको आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
मिली खबर के अनुसार पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नानकदीन भुर्जी की राजधानी के लालबाग स्थित नए विधायक निवास की सातवें मंजिल से गिरकर के दर्दनाक मौत हो गई। मिली खबर के अनुसार नानकदी भुर्जी विधायक निवास के नीचे गिरी हुई अवस्था में पाए गए। इस हालत में पूर्व मंत्री के पाये जाने के बाद उनको तत्काल सिविल अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर उनके विधायक निवास से नीचे गिरने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों, परिजनों और करीबियों में हडकंप मच गया। सिविल अस्पताल में भी उनके चाहनेवालों की भीड एकत्र हो गयी। पूर्व मंत्री के बेटे भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरी घटना को लेकर के पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना की वजह सामने आ सकेगी।
वहीं भुर्जी के बारे में यह जानकारी सामने आ रही है कि वह पार्टी के कार्यक्रम में काफी सक्रिय रहते थे। उनके इस तरीके से सातवीं मंजिल से नीचे गिरने की खबर सामने आने के बाद पार्टी के नेता और समर्थक हतप्रभ हैं। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के लिए आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट











