रोहतास में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने ऑटो भी किया बरामद

रोहतास जिले में एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को ताराचंडी मंदिर के समीप से वेदा जाने के लिए युवती ने एक ऑटो किराये पर लिया था।

रोहतास में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने ऑटो भी किया बरामद

सासाराम:  रोहतास जिले में एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को ताराचंडी मंदिर के समीप से वेदा जाने के लिए युवती ने एक ऑटो किराये पर लिया था। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके एक सहयोगी ने युवती को अकेला पाकर उसे सुनसान रास्ते से करवन दिया स्थित एक दुकान पर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय संदीप कुमार, पिता स्वर्गीय विश्वनाथ साह, निवासी करवनदिया तथा 27 वर्षीय चितरंजन कुमार, पिता स्वर्गीय राजेश पासवान, निवासी बांसा, थाना करवनदिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पीड़िता की निजता और सम्मान को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

नौकरी दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी, पत्नी, भतीजे व साले को नौकरी दिलाने का झांसा
नौकरी दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी, पत्नी, भतीजे व साले को नौकरी दिलाने का झांसा
Nov 06, 2026, 8:10:00 PM
निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच हो: आदित्य साहू
निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच हो: आदित्य साहू
Nov 06, 2026, 7:56:00 PM
छठ महापर्व 2026: संवर रहे गंगा घाटों के पहुंच पथ, दीवारों पर उकेरी जा रही आकर्षक चित्रकारी
छठ महापर्व 2026: संवर रहे गंगा घाटों के पहुंच पथ, दीवारों पर उकेरी जा रही आकर्षक चित्रकारी
Nov 06, 2026, 7:43:00 PM
 10 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव मुंबई से गिरफ्तार, पलामू लाने रवाना हुई पुलिस टीम
10 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव मुंबई से गिरफ्तार, पलामू लाने रवाना हुई पुलिस टीम
Nov 06, 2026, 7:26:00 PM
रोहतास में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने ऑटो भी किया बरामद
रोहतास में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने ऑटो भी किया बरामद
Nov 06, 2026, 7:19:00 PM
राजगीर ग्लास ब्रिज पर अब पांच साल के बच्चे भी कर सकेंगे सैर, 250 फुट की ऊंचाई पर रोमांचक अनुभव
राजगीर ग्लास ब्रिज पर अब पांच साल के बच्चे भी कर सकेंगे सैर, 250 फुट की ऊंचाई पर रोमांचक अनुभव
Nov 06, 2026, 6:40:00 PM
ईवी वाहन की खरीद पर अब तक 16 लाख से अधिक अनुदान, एक हफ्ते में ही पूरी होगी प्रक्रिया
ईवी वाहन की खरीद पर अब तक 16 लाख से अधिक अनुदान, एक हफ्ते में ही पूरी होगी प्रक्रिया
Nov 06, 2026, 6:29:00 PM
किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान
किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान
Nov 06, 2026, 6:06:00 PM
 3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Nov 06, 2026, 5:34:00 PM
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
Nov 06, 2026, 5:30:00 PM