नौकरी दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी, पत्नी, भतीजे व साले को नौकरी दिलाने का झांसा

गोपालगंज: नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख 20 हजार 250 रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में कटेया थाना क्षेत्र के भृंगीचक(जमुनहा) निवासी सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी

नौकरी दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी, पत्नी, भतीजे व साले को नौकरी दिलाने का झांसा

 गोपालगंज/कटेया: नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख 20 हजार 250 रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में कटेया थाना क्षेत्र के भृंगीचक(जमुनहा) निवासी सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सुजीत कुमार दुबे पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये व गहने लेने तथा बाद में रुपये मांगे जाने पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित ने सुनील कुमार मिश्रा की पत्नी रंजना देवी को लिपिक, भतीजे आंसू कुमार मिश्रा को लिपिक तथा साले अजय तिवारी को परिचारी के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था. इसके लिए उसने अलग-अलग तिथियों में फोन-पे के माध्यम से 2 लाख 38 हजार रुपये, नगद चार लाख रुपये तथा 82 हजार 250 रुपये मूल्य के गहने ले लिये. सुजीत कुमार दुबे पर कुल 7 लाख 20 हजार 250 रुपये की रकम लेने का आरोप लगाया गया है. 

आवेदन में यह भी बताया गया है कि आरोपित ने 19 अक्तूबर 2024 के पत्रांक-7371 का जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के कार्यालय आदेश का हवाला देकर नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था.  काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गयी और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. 

पीड़ित ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि उक्त कार्यालय आदेश के आधार पर हरखौली निवासी मनीष तिवारी उर्फ बिट्टू तिवारी के तीन परिजनों स्नेहा तिवारी, अंकित राज और श्रेया तिवारी को भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है. पीड़ित ने अपने आरोपों के समर्थन में रुपये के लेन-देन और गहने से संबंधित कागजातों की छायाप्रति तथा कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात कही है तथा पुलिस को कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है. मामले की जांच कर  आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग पीड़ित द्वारा की गयी है.

थाना अध्यक्ष के अनुसार 7.20 लाख की ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है.

गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

नौकरी दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी, पत्नी, भतीजे व साले को नौकरी दिलाने का झांसा
नौकरी दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी, पत्नी, भतीजे व साले को नौकरी दिलाने का झांसा
Nov 06, 2026, 8:10:00 PM
निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच हो: आदित्य साहू
निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच हो: आदित्य साहू
Nov 06, 2026, 7:56:00 PM
छठ महापर्व 2026: संवर रहे गंगा घाटों के पहुंच पथ, दीवारों पर उकेरी जा रही आकर्षक चित्रकारी
छठ महापर्व 2026: संवर रहे गंगा घाटों के पहुंच पथ, दीवारों पर उकेरी जा रही आकर्षक चित्रकारी
Nov 06, 2026, 7:43:00 PM
 10 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव मुंबई से गिरफ्तार, पलामू लाने रवाना हुई पुलिस टीम
10 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव मुंबई से गिरफ्तार, पलामू लाने रवाना हुई पुलिस टीम
Nov 06, 2026, 7:26:00 PM
रोहतास में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने ऑटो भी किया बरामद
रोहतास में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने ऑटो भी किया बरामद
Nov 06, 2026, 7:19:00 PM
राजगीर ग्लास ब्रिज पर अब पांच साल के बच्चे भी कर सकेंगे सैर, 250 फुट की ऊंचाई पर रोमांचक अनुभव
राजगीर ग्लास ब्रिज पर अब पांच साल के बच्चे भी कर सकेंगे सैर, 250 फुट की ऊंचाई पर रोमांचक अनुभव
Nov 06, 2026, 6:40:00 PM
ईवी वाहन की खरीद पर अब तक 16 लाख से अधिक अनुदान, एक हफ्ते में ही पूरी होगी प्रक्रिया
ईवी वाहन की खरीद पर अब तक 16 लाख से अधिक अनुदान, एक हफ्ते में ही पूरी होगी प्रक्रिया
Nov 06, 2026, 6:29:00 PM
किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान
किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान
Nov 06, 2026, 6:06:00 PM
 3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Nov 06, 2026, 5:34:00 PM
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
Nov 06, 2026, 5:30:00 PM