उजियारपुर से पहुंचे युवा समाजसेवी राजू सहनी, बोले- पूरे बिहार में नहीं है ऐसा पंचायत
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड का आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर आज पूरे बिहार के लिए मिसाल बन गया है। उजियारपुर प्रखंड के कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी जब मोतीपुर पंचायत पहुंचे तो यहां के विकास कार्यों को देखकर दंग रह गए।

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड का आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर आज पूरे बिहार के लिए मिसाल बन गया है। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी जब मोतीपुर पंचायत पहुंचे तो यहां के विकास कार्यों को देखकर दंग रह गए।
राजू सहनी ने पंचायत में निर्मित बाल वाटिका, योगा पार्क, पोषण वाटिका, अमृत सरोवर एवं मॉडल हाट का भ्रमण किया
राजू सहनी ने पंचायत में निर्मित बाल वाटिका, योगा पार्क, पोषण वाटिका, अमृत सरोवर एवं मॉडल हाट का भ्रमण किया। इसके साथ ही गांव की चकाचक सड़क, नाली, पानी, साफ-सफाई और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। हर जगह विकास की झलक देखकर उन्होंने मुखिया प्रेमा देवी के कार्यों की दिल खोलकर सराहना की। भ्रमण के बाद राजू सहनी ने कहा कि मुखिया प्रेमा देवी के नेतृत्व में मोतीपुर पंचायत ने विकास के मामले में इतिहास रच दिया है। ऐसा पंचायत पूरे बिहार में नहीं है।
'मोतीपुर में जिस तरह से विकास के कार्य किए गए हैं, उससे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी पंचायत की पहचान बन रही है'
दूसरे पंचायतों के मुखिया को भी मोतीपुर आकर सीखना चाहिए कि गांव का विकास कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोतीपुर में जिस तरह से विकास के कार्य किए गए हैं, उससे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी पंचायत की पहचान बन रही है। यह पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुखिया प्रेमा देवी को इतने बेहतर कार्यों के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।
मुखिया पति रंजीत सहनी ने युवा समाजसेवी राजू सहनी को मिथिला पार्क चादर देकर किया सम्मानित
इस दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला। मुखिया पति रंजीत सहनी ने युवा समाजसेवी राजू सहनी को मिथिला पार्क चादर देकर सम्मानित किया। वहीं समाजसेवी राजू सहनी ने भी मुखिया पति रंजीत सहनी को सम्मानित किया। दोनों के बीच का यह सम्मान और आपसी प्रेम वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई पत्रकार, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सहनी सहित पंचायत के कई युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट














