चुनिंदा को सम्मान, बाकी का अपमान... हसनपुर चीनी मिल के 'पत्रकार प्रेम' पर उठे सवाल!
हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केवल चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर सम्मानित किए जाने का मामला गरमा गया है।

समस्तीपुर : हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केवल चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर सम्मानित किए जाने का मामला गरमा गया है। मिल प्रशासन के इस भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर क्षेत्र के अन्य मीडियाकर्मियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नाराज पत्रकारों का आरोप है कि मिल प्रबंधन अपनी कमियों, प्रदूषण और किसानों के बकाए जैसे गंभीर मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए 'पिक एंड चूज' की नीति अपना रहा है।
उपेक्षित पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बांटने की सोची-समझी साजिश करार दिया है
आपको बता दें कि उपेक्षित पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बांटने की सोची-समझी साजिश करार दिया है। इधर, ऑल इंडिया इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन, हसनपुर इकाई के अध्यक्ष आजाद इदरीसी ने मिल प्रशासन की इस कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की है और निष्पक्ष पत्रकारिता के हित में चीनी मिल के कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट










