पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
मंगलवार को सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा पटोरी गाँव में हंसी मजाक में अवैध पिस्टल साफ करने के दौरान एक व्यक्ति को दाहिने पैर में गोली लग गई।

मंगलवार को सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा पटोरी गाँव में हंसी मजाक में अवैध पिस्टल साफ करने के दौरान एक व्यक्ति को दाहिने पैर में गोली लग गई। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी व्यक्ति को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया, जहां जख्मी इलाजरत है।
जख्मी व्यक्ति की पहचान लोचन पासी के रूप में हुई है, जो बिहरा पटोरी का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निजी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर जख्मी लोचन पासी ने बताया कि अशोक पासी पिस्टल को नचा रहा था। उसी दौरान फायर हो गया और गोली उनके पैर में लग गई।
जिससे वह जख्मी हो गया। वहीं इलाज कर रहे डॉ अजय कुमार सिंह की माने तो लोचन पासी नामक व्यक्ति को दाहिने पैर के घुटना में गोली लगी है। मरीज खतरे से बाहर है, गोली फंसी हुई है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट











