नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत बलुआहा बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मध्य विद्यालय पसतवार के दर्जनों स्कूली बच्चे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए।

नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत बलुआहा बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मध्य विद्यालय पसतवार के दर्जनों स्कूली बच्चे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित छात्रों ने बलुआहा बाजार की मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विद्यालय के प्रति स्कूल प्रबंधन की अनदेखी और कुव्य व्यवस्था के साथ साथ स्कूल के आसपास पनप रहे नशा के कारोबार के खिलाफ छात्र छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा और हाथों में तख्ती लिए सड़क पर उतर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

छात्रों का कहना है कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और आसपास पनपते नशे के कारोबार से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। बावजूद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्राओं को समझाने की प्रयास में जुटी है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
Aug 26, 2026, 1:08:00 PM
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Aug 26, 2026, 12:53:00 PM
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
Aug 26, 2026, 12:39:00 PM
पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग
पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग
Aug 26, 2026, 12:35:00 PM
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
Aug 26, 2026, 12:16:00 PM
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
Aug 26, 2026, 12:02:00 PM
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
Aug 26, 2026, 11:57:00 AM
 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
Aug 26, 2026, 11:44:00 AM
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
Aug 26, 2026, 11:20:00 AM
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा
Aug 26, 2026, 11:11:00 AM