DIG ने किया सौरबाजार थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश
कोसी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) डॉ. कुमार आशीष ने सहरसा जिले के सौरबाजार थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सहरसा एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सहरसा : कोसी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) डॉ. कुमार आशीष ने सहरसा जिले के सौरबाजार थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सहरसा एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें व्यवस्थित और अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
DIG ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और अगले माह तक कांडों के निष्पादन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया
डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और अगले माह तक कांडों के निष्पादन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। डीआईजी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक माह कम-से-कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबे समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने थाना भवन एवं परिसर की स्थिति का जायजा लिया और साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।
DIG ने थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीआईजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट













