नई पीढ़ी बेहतर हिंदुस्तान के लिए आगे बढ़ रही है, हम इनके संघर्ष के साथ: दीपंकर भट्टाचार्य

देश की नई पीढ़ी बेहतर हिंदुस्तान बनाने के लिए आगे बढ़ रही है और भाकपा (माले) उनके हर लोकतांत्रिक संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। यह बातें भाकपा (माले) के महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य ने गुरूवार को राजधानी के पाली में आयोजित एक जनसभा में कही।

राजधानी के पालीगंज हाई स्कूल के खेल मैदान में भाकपा (माले) द्वारा आयोजित ‘संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आम जनता, छात्र-युवा, किसान, मजदूर एवं महिलाओं ने भाग लिया। यह सभा युवाओं पर पुलिसिया दमन, बेहतर स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, नहरों में पानी, गरीबों के वास-आवास के अधिकार तथा एनकाउंटर, बुलडोज़र और पुलिसिया दमन के खिलाफ आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश की नई पीढ़ी बेहतर हिंदुस्तान बनाने के लिए आगे बढ़ रही है और भाकपा (माले) उनके हर लोकतांत्रिक संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और भ्रष्टाचार हो रहा है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलनों ने हमेशा देश को नई दिशा और नेतृत्व दिया है, लेकिन आज सत्ता छात्र-युवाओं की आवाज़ को दमन के जरिए दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। शराबबंदी के नाम पर गरीबों को फंसाया जा रहा है, जबकि असली शराब माफिया खुलेआम फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब दमन नहीं, बल्कि नीतिगत बदलाव होना चाहिए।

पालीगंज विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने कहा कि बिहार में सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को व्यवस्थित तरीके से बर्बाद किया जा रहा है ताकि गरीबों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार की मांग कर रहे छात्र-युवाओं पर पुलिस द्वारा दमन, गिरफ्तारी और गोलीबारी लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार जवाब दे कि छात्रों पर AK-47 और पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल नहीं रहे युवाओं को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे सरकार की दमनकारी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने घोषणा की कि बेहतर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई और तेज की जाएगी तथा सरकार के दमन से यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिहार और देश में बेरोज़गारी, शिक्षा संकट, भ्रष्टाचार और बढ़ते पुलिसिया दमन के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है। संकल्प सभा ने लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और जनहित के सवालों पर संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा को ऐपवा नेत्री लीला वर्मा, पूर्व विधायक महानंद सिंह, गोपाल रविदास, मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद यादव, आइसा अध्यक्ष धनंजय, भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. अमर, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद तथा किसान नेता मंगल यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाकपा (माले) नेता अनवर हुसैन ने किया।

Trending News

नाला में मासिक गुरु गोष्ठी: नवाचार से पढ़ाई और योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
नाला में मासिक गुरु गोष्ठी: नवाचार से पढ़ाई और योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
Aug 06, 2026, 8:03:00 PM
मोदी-योगी को वोट नहीं, पहले आरक्षण दो : मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान
मोदी-योगी को वोट नहीं, पहले आरक्षण दो : मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान
Aug 06, 2026, 7:54:00 PM
बीजेपी में संगठन विस्तार पर जोर, वरिष्ठ नेताओं ने दिया कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश
बीजेपी में संगठन विस्तार पर जोर, वरिष्ठ नेताओं ने दिया कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश
Aug 06, 2026, 7:48:00 PM
बिहार ने बिजली क्षेत्र में किया ऐतिहासिक बदलाव, निवेश की अपार संभावना: उर्जा मंत्री
बिहार ने बिजली क्षेत्र में किया ऐतिहासिक बदलाव, निवेश की अपार संभावना: उर्जा मंत्री
Aug 06, 2026, 7:38:00 PM
आईजीआईएमएस में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
आईजीआईएमएस में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
Aug 06, 2026, 7:24:00 PM
नई पीढ़ी बेहतर हिंदुस्तान के लिए आगे बढ़ रही है, हम इनके संघर्ष के साथ: दीपंकर भट्टाचार्य
नई पीढ़ी बेहतर हिंदुस्तान के लिए आगे बढ़ रही है, हम इनके संघर्ष के साथ: दीपंकर भट्टाचार्य
Aug 06, 2026, 7:12:00 PM
राज्य में दो दो डिप्टी सीएम लेकिन किसी के पास लोगों के आंसू पोछने का वक्त नहीं: तेजस्वी
राज्य में दो दो डिप्टी सीएम लेकिन किसी के पास लोगों के आंसू पोछने का वक्त नहीं: तेजस्वी
Aug 06, 2026, 6:58:00 PM
लालू यादव का बड़ा फैसला, राजद ने बिहार की सभी संगठनात्मक इकाइयां की भंग
लालू यादव का बड़ा फैसला, राजद ने बिहार की सभी संगठनात्मक इकाइयां की भंग
Aug 06, 2026, 6:44:00 PM
सावन में शिवभक्तों के लिए डाक विभाग की विशेष पहल, ले सकेंगे शुद्ध गंगाजल
सावन में शिवभक्तों के लिए डाक विभाग की विशेष पहल, ले सकेंगे शुद्ध गंगाजल
Aug 06, 2026, 6:35:00 PM
स्वराज पोस्ट कॉन्क्लेव में 50 संस्थानों का सम्मान, सोशल वर्कर भी हुए सम्मानित
स्वराज पोस्ट कॉन्क्लेव में 50 संस्थानों का सम्मान, सोशल वर्कर भी हुए सम्मानित
Aug 06, 2026, 6:23:00 PM