मोहर्रम के जुलूस में पुलिस पदाधिकारी के चेहरे पर लगी लाठी, आरोपी गिरफ्तार

मोहर्रम के जुलूस में पुलिस पदाधिकारी के चेहरे पर लगी लाठी, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से बडी खबर है। यहां मुहर्रम की जुलूस के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी के चेहरे पर लाठी गयी। लाठी लगने के बाद पुलिस अधिकारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुहर्रम की जुलूस के दौरान राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बडी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था। इस दौरान पटना पुलिस की तरफ से बार बार सुरक्षित तरीके से मुहर्रम को मनाने की अपील की जा रही थी। इसी दौरान एक बडी घटना घट गयी। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान लाठी खेलने के क्रम में एक पुलिस पदाधिकारी के चेहरे पर लाठी लग गयी, जिससे वह घायल हो गए। चोट लगने के बाद पुलिस पदाधिकारी को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एडमिट कर के उनका आवश्यक उपचार किया गया। इस घटना में चोट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस संबंध में एसडीपीओ वन, फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने बताया कि राजधानी के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत चुनौटी कुआं के पास मोहर्रम के जुलूस में लाठी खेलने के क्रम में एक पुलिस पदाधिकारी के गाल पर लाठी लग गई। जिसे वह आंशिक रूप से घायल हो गए। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। चोट कार्य करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शाहनवाज है। इस घटना में मामला दर्ज करके आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार को राजधानी समेत पूरे राज्य में मुहर्रम के मौके पर जुलूस निकाला गया। जिसमें बडी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया था। राजधानी में भी कई जगहों पर परंपरागत रूप से जुलूस निकाले गये। जिसमें बडी संख्या में लोग शामिल हुए। 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM