स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगदीश सिंह की 103 वर्षीय पत्नी फूलमती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रखंड के दिलावरपुर गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह की 103 वर्षीय धर्मपत्नी फूलमती देवी के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगदीश सिंह की 103 वर्षीय पत्नी फूलमती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिहटा : प्रखंड के दिलावरपुर गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह की 103 वर्षीय धर्मपत्नी फूलमती देवी के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक और संवेदना का माहौल बन गया।

महान स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह का निधन बीते 27 अगस्त को हुआ था

बताया जाता है कि महान स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह का निधन बीते 27 अगस्त को हुआ था। पति के निधन के करीब दो महीने बाद फूलमती देवी भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन के बाद पुत्र सुदर्शन सिंह और अशोक सिंह, पौत्र मुकेश सिंह, संजय सिंह, विवेक कुमार, मन्नू कुमार एवं छोटे कुमार सहित पुत्रवधुओं रामदुलारी देवी और मीना देवी तथा पौत्रवधुओं पम्मी कुमारी और रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परपोते माधव कुमार और तनिक कुमार सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुट गए। परिजनों के अनुसार, फूलमती देवी की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह निकाली जाएगी। इसके बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों ने एक बुजुर्ग और सम्मानित महिला को खो दिया है।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट

Trending News

दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील
दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील
Nov 03, 2026, 10:55:00 AM
नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक घायल
नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक घायल
Nov 03, 2026, 10:12:00 AM
हाईकोर्ट से महिलाओं को बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर भी मिलेगा आरक्षण
हाईकोर्ट से महिलाओं को बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर भी मिलेगा आरक्षण
Nov 03, 2026, 10:05:00 AM
नकली व मानकहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के विरुद्ध खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
नकली व मानकहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के विरुद्ध खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
Nov 03, 2026, 9:58:00 AM
ASI की गोलीबारी से व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
ASI की गोलीबारी से व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
Nov 03, 2026, 9:39:00 AM
दिल्ली में कपिल सिब्बल से मिले लालू-तेजस्वी, लैंड फॉर जॉब केस को लेकर हुई बात
दिल्ली में कपिल सिब्बल से मिले लालू-तेजस्वी, लैंड फॉर जॉब केस को लेकर हुई बात
Nov 03, 2026, 9:30:00 AM
देश के लिए खेले 14 साल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा
देश के लिए खेले 14 साल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा
Nov 03, 2026, 8:57:00 AM
टी स्टॉल से सोनू को कार में बैठाकर ले गई चतरा पुलिस, शहर में फैली अपहरण की अफवाह
टी स्टॉल से सोनू को कार में बैठाकर ले गई चतरा पुलिस, शहर में फैली अपहरण की अफवाह
Nov 03, 2026, 8:29:00 AM
भाई ने भाई को मारी गोली, अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी गंभीर, आरोपी फरार
भाई ने भाई को मारी गोली, अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी गंभीर, आरोपी फरार
Nov 02, 2026, 10:55:00 PM
बिदुपुर में नशे के बड़े कारोबार का खुलासा, 3 गिरफ्तार, मादक पदार्थ और 12.33 लाख नकद बरामद
बिदुपुर में नशे के बड़े कारोबार का खुलासा, 3 गिरफ्तार, मादक पदार्थ और 12.33 लाख नकद बरामद
Nov 02, 2026, 10:50:00 PM