पटना मरीन ड्राइव पर बनेगा महिला हाट, 6 KM पैदल पथ और साइकिल ट्रैक भी, जीविका दीदियों को स्पेशल सुविधा

पटना मरीन ड्राइव पर अब एक भव्य 'महिला हाट' का निर्माण किया जाएगा। वहीं 6 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट वॉकवे, साइकिल ट्रैक और हजारों वाहनों की पार्किंग जैसी कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

पटना मरीन ड्राइव पर बनेगा महिला हाट, 6 KM पैदल पथ और साइकिल ट्रैक भी, जीविका दीदियों को स्पेशल सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल ‘जेपी गंगा पथ’ यानी पटना मरीन ड्राइव का नजारा आने वाले समय में पूरी तरह बदलने वाला है। जेपी गंगा पथ सिर्फ घूमने का जगह नहीं बल्कि पर्यटन, रोजगार और शहरी सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनने वाला है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक और बेहद अहम फैसला लिया है। मरीन ड्राइव पर अब एक भव्य 'महिला हाट' का निर्माण किया जाएगा। वहीं 6 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट वॉकवे, साइकिल ट्रैक और हजारों वाहनों की पार्किंग जैसी कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।   

दरअसल गंगा नदी के किनारे बने खूबसूरत पटना मरीन ड्राइव पर एक भव्य ‘महिला हाट’ का निर्माण किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि ये सभी दुकानें सिर्फ महिलाओं ही चलाएगी। ये सभी दुकानें सिर्फ महिलाओं के लिए आवंटित होंगी। यह फैसला महिलाओं और जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से जुड़ी है। इस कदम से पटना में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी जमीनी स्तर पर एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

इस हाट के व्यावसायिक क्षेत्र का एक बहुत बड़ा हिस्सा 'जीविका दीदियों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके जरिए बिहार के स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, खादी उत्पाद और घरेलू सामानों को सीधे पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए एक वैश्विक मंच मिलेगा। इससे हजारों महिलाओं के लिए रोजगार और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। इससे पहले भी जीविका दीदियों ने रसोई, सिलाई, पशुपालन, नर्सरी, लघु एवं कुटीर उद्योग समेत दूसरे अन्य कई क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

‘महिला हाट’ के अलावे पटना मरीन ड्राइव पर 6 किलोमीटर लंबा  खूबसूरत पैदल पथ भी बनेगा। जेपी गंगा पथ पर 6 किलोमीटर लंबा एक विशेष पैदल पथ (पेडेस्ट्रियन ट्रैक) बनाया जाएगा। जहां पर्यटकों को गंगा के किनारे टहलने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का मौका मिलेगा। यह पैदल पथ आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक लाइटिंग और बैठने की उत्तम व्यवस्था से लैस होगा। 

वहीं जेपी सेतु पर एक विशेष साइकिल ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा। यह ट्रैक साइक्लिंग के शौकीनों के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र होगा।  सुबह और शाम के समय लोग सुरक्षित माहौल में गंगा नदी के ऊपर बने इस ट्रैक पर साइक्लिंग का आनंद ले सकेंगे। 

इतना ही नहीं मरीन ड्राइव पर हर शाम उमड़ने वाली भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए एक विशाल पार्किंग जोन बनाया जाएगा। इस योजना के तहत 4 हजार चार पहिया वाहनों (कार) को पार्क करने के लिए आधुनिक पार्किंग स्पेस बनेगा। इसके साथ ही, दो पहिया वाहनों के लिए भी बड़ी व्यवस्था होगी, यहां 13 हजार दो पहिया वाहन एक साथ खड़े किए जा सकेंगे। 

पटना मरीन ड्राइव का बदल जाएगा नजारा

पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर बनेगा खूबसूरत रिवरफ्रंट कॉरिडोर।

* जीविका दीदियों के लिए विशेष महिला हाट का निर्माण होगा।

* महिला हाट में सिर्फ जीविका समूह की महिलाएं लगा सकेंगी दुकानें।

* बिहार के प्रसिद्ध फूड, हस्तशिल्प, खादी और घरेलू उत्पादों को मिलेगा मंच।

* गंगा किनारे लगभग 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट वॉकवे बनेगा।

* लोगों के लिए बैठने, आकर्षक लाइटिंग और आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

* गंगा आरती और नदी के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकेंगे पर्यटक।

* साइकिल ट्रैक और अन्य पर्यटन सुविधाएं भी होंगी विकसित।

* हजारों वाहनों की क्षमता वाला आधुनिक पार्किंग जोन बनेगा।

* सरकार का लक्ष्य मरीन ड्राइव को रोजगार और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाना है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM