CM सम्राट ने 2 IAS अफसर को किया सस्पेंड, टेंडर माफिया रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन

सम्राट सरकार ने टेंडर माफिया रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

CM सम्राट ने 2 IAS अफसर को किया सस्पेंड, टेंडर माफिया रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 30, 2026, 1:57:00 PM

सम्राट सरकार ने टेंडर माफिया रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा को सस्पेंड  किया गया है।  मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के बाद सम्राट सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दोनों अधिकारियों पर मामले में लापरवाही और अनियमितताओं से जुड़े आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई है।

IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा टेंडर घोटाले में ED की जांच का सामना कर रहे हैं। दोनों पर ठेकेदार रिशुश्री से गलत लाभ लेने का आरोप है। ED ने इनके खिलाफ जांच की और आगे की कार्रवाई के लिए SVU (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) को पत्र भी लिखा था। विशेष निगरानी इकाई (SVU) की जांच में दोनों अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने और ठेकों के बदले अफसरों और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।  मुख्य आरोपी ठेकेदार रिशु श्री को भी विशेष निगरानी इकाई ने गिरफ्तार कर लिया था। एसवीयू की टीम देर रात पटना के मीठापुर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई। बताया जा रहा है कि टेंडर हेराफेरी और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

बता दें कि रिशु श्री पर आरोप है कि उसने कई विभागों में करोड़ों रुपये के ठेकों को प्रभावित किया। ईडी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कुछ अफसरों के विदेशी दौरों तक का खर्च रिशु श्री ने उठाया था। इसी सिलसिले में IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा का नाम भी जांच के दायरे में आया। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के बाद सम्राट सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Trending News

निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM