घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम? देखिए लेटेस्ट रेट

देश में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की है।

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम? देखिए लेटेस्ट रेट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 07, 2026, 10:41:00 AM

देश में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। जरूरत का सामान दिन पर दिन महंगा हो रहा है। इस बीच देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की है। अब खाना पकाने वाली गैस के लिए उपभोक्ताओं को पहले से अधिक पैसे चुकाने होंगे। नई कीमतें 7 जून से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले एक जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भी 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मध्य-पूर्व में गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका को इसका कारण बताया गया है। 

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है।

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। पटना में 1002.50 रुपये से बढ़कर 1031.50 रुपये हो गई है। मुंबई में 912.50 रुपये से बढ़कर 941.50 रुपये हो गई है। जबकि बेंगलुरु में 915.50 रुपये की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में भी ₹11 का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत ₹821.50 हो गई।

पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर महंगा होने के बीच राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा समय में कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।  पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल 25 मई 2026 को हैदराबाद में दर्ज किया गया, जहां इसकी कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर रही।