किसका दावा झूठा? खान सर Vs रौशन सर की फीस, जानिए कौन दे रहा छात्रों को सस्ती कोचिंग...
खान सर ने कम फीस में पढ़ाने को लेकर हमला होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों की कोचिंग फीस भी चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते हैं कि खान सर Vs रोशन सर की जंग में कौन दे रहा छात्रों को सस्ती कोचिंग?
खान सर और रौशन सर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पटना के कदमकुआं स्थित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद मामले में पुलिस ने रौशन सर को गिरफ्तार किया है। अब खान सर को गिरफ्तार करने की तैयारी हो रही है। खान सर ने कम फीस में पढ़ाने को लेकर हमला होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों की कोचिंग फीस भी चर्चा का विषय बन गई है। खान सर ने दावा किया था कि वह कम फीस में पढ़ाते हैं और इसी वजह से रौशन आनंद तथा उनके समर्थकों ने उनके कोचिंग संस्थान पर हमला किया। ऐसे में फीस को लेकर भी बहस तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि खान सर Vs रोशन सर की जंग में कौन दे रहा छात्रों को सस्ती कोचिंग?
रौशन सर की कोचिंग मुख्य रूप से बिहार दारोगा, BPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए जानी जाती है। खान सर के कोचिंग की फीस रौशन आनंद यादव सर के कोचिंग के फीस से दोगुनी है। हालांकि ऑनलाइन कोचिंग के मामले में खान सर की फीस रौशन आनंद की तुलना में थोड़ी कम है।
खान सर बीपीएससी (ऑफ लाइन) की तैयारी 20000 रुपये में कराते हैं जबकि ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन सर की फीस महज 10000 रुपये है। यानि रौशन सर से दोगुनी फीस खान सर की है। जबकि खान सर की बीपीएससी (ऑन लाइन) की फीस 4500 रुपये है, जबकि ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन सर की फीस 5000 रुपये है।
खान सर बिहार दारोगा (ऑफ लाइन) की फीस 6000 रुपये है जबकि रोशन सर की बिहार दारोगा (ऑफ लाइन) की फीस 2999 रुपये है। खान सर बिहार दारोगा-ऑन लाइन 299 रुपये और रोशन सर दारोगा-ऑन लाइन फीस 999 रुपये है। खान सर NCERT बैच- ऑफ लाइन फीस 2500 और रोशन सर NCERT बैच- ऑफ लाइन फीस 1000 रुपये है। खान सर NCERT बैच-ऑन लाइन 1500 और रोशन सर NCERT बैच-ऑन लाइन फीस 1000 रुपये है।
खान सर बिहार पुलिस-ऑफ लाइन 4999 रुपये और रोशन सर बिहार पुलिस-ऑफ लाइन 2100 रुपये है। खान सर बिहार पुलिस- ऑन लाइन 500 और रोशन सर बिहार पुलिस- ऑन लाइन फीस 999 रुपये है। ये आंकड़े दोनों संस्थानों के ऑनलाइन पोर्टल से लिए गए हैं। इनके अनुसार ऑनलाइन कोचिंग के मामले में खान सर की फीस रौशन आनंद की तुलना में थोड़ी कम है। जबकि ऑफलाइन कोचिंग की फीस रौशन आनंद के संस्थान की अपेक्षाकृत खान सर की ज्यादा है। कुछ कोर्स में तो खान सर के कोचिंग की फीस रौशन आनंद यादव सर के कोचिंग के फीस से दोगुनी है।
बता दें कि कोचिंग पर हमले और फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खान सर पर गंभीर धाराओं में अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज हो गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोली चलाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। गुरुवार को पटना में खान सर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कोर्स के नाम खान सर की फीस रौशन सर की फीस
बीपीएससी- ऑन लाइन 4500 5000
बीपीएससी- ऑफ लाइन 20000 10000
बिहार दारोगा- ऑन लाइन 299 999
बिहार दारोगा- ऑफ लाइन 6000 2999
NCERT बैच- ऑन लाइन 1500 1000
NCERT बैच- ऑफ लाइन 2500 1000
बिहार पुलिस- ऑन लाइन 500 999
बिहार पुलिस- ऑफ लाइन 4999 2100