खान सर कोचिंग छोड़कर फरार! चुपके से बाहर निकले, फैजल खान की किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

पटना में कोचिंग विवाद में किसी भी वक्त खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। इस बीच फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर से गायब होने और 'अंडरग्राउंड' होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खान सर कोचिंग छोड़कर फरार! चुपके से बाहर निकले, फैजल खान की किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

पटना में कोचिंग विवाद में किसी भी वक्त खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर से गायब होने और 'अंडरग्राउंड' होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खान सर अपने कोचिंग सेंटर से चुपके से निकल गए हैं और फिलहाल उनकी लोकेशन स्पष्ट नहीं है। चर्चा तेज हो गई है कि खान सर अपने कोचिंग सेंटर को छोड़कर फिलहाल 'अंडरग्राउंड' हो गए हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर उनकी लोकेशन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी किसी भी पुलिस अधिकारी या प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की नई टीम का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेवारी DIU को सौंपी गई है। दूसरी ओर मामले में अग्रिम जमानत को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है और सूत्रों के अनुसार खान सर ने अपने वकीलों से कानूनी सलाह-मशविरा किया है।

कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में अग्रिम जमानत का प्रावधान भी सीमित है।

वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर IG कार्यालय में पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक भी जारी है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। पटना पुलिस में सभी छात्र और छात्राओं से अनुरोध किया है की कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आए, विधि व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बता दें कि 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पर हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस पहले ही खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से पूछताछ भी की जा चुकी है। अब पुलिस द्वारा दर्ज नई FIR में उन्हें नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद सर समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।  

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM