खान सर से पुलिस कर रही पूछताछ, दो गार्ड्स को किया गिरफ्तार, कोचिंग फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित चर्चित खान सर की कोचिंग पर हुए हमले मामले में पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कोचिंग सेंटर पहुंची हैं और खान सर से भी पूछताछ कर रही है।

खान सर से पुलिस कर रही पूछताछ, दो गार्ड्स को किया गिरफ्तार, कोचिंग फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 4:37:00 PM

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित चर्चित खान सर की कोचिंग पर हुए हमले मामले में पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। खान सर के दो गार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस कोचिंग सेंटर पहुंची हैं और खान सर से भी पूछताछ कर रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया था। अब 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले मामले में नया वीडियो सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से यह वीडियो  जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं खान सर से भी कोचिंग के अंदर फायरिंग मामले में पूछताछ की जा रही है।

खान सर कोचिंग विवाद मामले से जुड़े नए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बॉडीगार्ड फायरिंग कर रहा है।  38 सेकंड के वीडियो में यह देखा गया कि कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोग मौजूद हैं। इस बीच एक शख्स बंदूक को लोड करता है और फायरिंग कर देता है। दावा किया जा रहा था कि खान सर के बयान के दौरान उनके पीछे खड़ा दिखाई देने वाला एक व्यक्ति दूसरे वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। फायरिंग कर रहा शख्स खान सर का बॉडीगार्ड ही बताया जा रहा है। अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मंगलवार की रात खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट हुई। हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। मंगलवार रात हुए हमले के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग पर हमला सुनियोजित तरीके से कराया गया। उन्होंने शुरुआती बयान में यह भी दावा किया था कि घटना के दौरान 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। हालांकि कुछ ही घंटों बाद खान सर अपने फायरिंग वाले बयान से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि घटना के समय माहौल बेहद तनावपूर्ण था और अफरा-तफरी में उन्हें स्थिति ठीक से समझ नहीं आ सकी।  पटना पुलिस ने भी अब तक की जांच में फायरिंग की किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।

बताते चलें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों की पहचान अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने भी मीडिया के सामने फायरिंग की बात को खारिज किया था। उनका कहना था कि घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप भी निराधार हैं। उन्होंने खान सर पर साजिश करने का आरोप लगाया है।  

Trending News

शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
Jul 22, 2026, 5:28:00 PM
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Jul 22, 2026, 5:19:00 PM
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
Jul 22, 2026, 5:17:00 PM
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM