एक तरफ लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, दूसरी ओर कोचिंग पर लगेगा ताला, अब खान सर क्या करेंगे?

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संचालक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, तो दूसरी ओर उनकी कोचिंग पर भी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।

एक तरफ लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, दूसरी ओर कोचिंग पर लगेगा ताला, अब खान सर क्या करेंगे?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 07, 2026, 11:42:00 AM

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संचालक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, तो दूसरी ओर उनकी कोचिंग पर भी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। सरेंडर की अटकलों के बीच उनके वकील ने स्पष्ट कर दिया है कि खान सर कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। इसके बजाय उनकी ओर से सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) के लिए याचिका दायर की जाएगी।

खान सर की एंटीसिपेटरी बेल की याचिका शनिवार को दायर नहीं हो सकी। फैजल खान के वकील अग्रिम जमानत याचिका दायर करने पहुंचे थे। शाम तक सिविल कोर्ट की सभी कार्रवाई खत्म हो गई थी। अब सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी। खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार महुआर ने साफ किया कि फिलहाल खान सर के सरेंडर करने की कोई योजना नहीं है और वे कानूनी प्रक्रिया के जरिए राहत लेने की कोशिश करेंगे।

वहीं कानूनी संकट के साथ-साथ खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासनिक कार्रवाई का खतरा भी बढ़ गया है। फायर ब्रिगेड विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया है कि हालिया ऑडिट के दौरान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां पाई गई हैं। यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो कोचिंग संस्थान के खिलाफ सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है। डीआईजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियों को दूर नहीं किया गया, तो जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा कोचिंग सेंटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें संस्थान को सील करना और अन्य कानूनी कदम उठाना भी शामिल हो सकता है।

कोचिंग परिसर में हुई फायरिंग और हंगामे की जांच के दौरान मामला और गंभीर हो गया। शुरुआती चरण में खान सर ने फायरिंग के लिए रौशन आनंद और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन जांच में जब यह सामने आया कि फायरिंग उनके ही सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई थी। गिरफ्तार सुरक्षा गार्डों ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को भी मामले में नामजद किया गया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो निजी अंगरक्षक भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को भी मामले में नामजद किया गया। फायरिंग, तोड़फोड़ और हंगामे से जुड़े इस मामले की जांच लगातार जारी है। 

Trending News

मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
Jul 22, 2026, 6:03:00 PM
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
Jul 22, 2026, 5:58:00 PM
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
Jul 22, 2026, 5:56:00 PM
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM