खान सर अब नहीं बचेंगे? गार्ड्स के हथियारों की जांच में हैरान करने वाला खुलासा..पुलिस ने कोर्ट में सब बता दिया...

खान सर कोचिंग विवाद में कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके दो बॉडीगार्ड के हथियारों को लेकर पुलिस ने सवाल उठाए हैं। ऐसे में एक बार फिर खान सर और उनके सुरक्षाकर्मियों की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 खान सर अब नहीं बचेंगे? गार्ड्स के हथियारों की जांच में हैरान करने वाला खुलासा..पुलिस ने कोर्ट में सब बता दिया...

खान सर कोचिंग विवाद में कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक लगाई गई है। इस बीच पटना पुलिस द्वारा उनके दोनों निजी बॉडीगार्ड्स के हथियारों और लाइसेंस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। उनके दो बॉडीगार्ड के हथियारों को लेकर पुलिस ने सवाल उठाए हैं। ऐसे में एक बार फिर खान सर और उनके सुरक्षाकर्मियों की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल अपडेटेड केस डायरी में उनके दोनों बॉडीगार्ड्स के हथियारों के लाइसेंस और परमिट में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। पुलिस का दावा है कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी तालेबर सिंह के नाम पर है। जांच में पता चला कि उसके हथियार लाइसेंस का परमिट पूरे देश में मान्य नहीं था। इसके बावजूद वह बिहार में हथियार लेकर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था। वहीं दूसरे बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार के हथियार को लेकर भी पुलिस ने आपत्ति जताई है। जांच में सामने आया कि वह जिस हथियार का इस्तेमाल कर रहा था, उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम पर जारी हुआ था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि खान सर ने अपने निजी सुरक्षा कर्मियों का आवश्यक पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। बताया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को निजी सुरक्षा के लिए नियुक्त करने से पहले उसके दस्तावेज और लाइसेंस की वैधता की जांच कराना जरूरी होता है। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा के लिए जारी किए गए इस लाइसेंस का उपयोग निजी सुरक्षा कार्यों में किया गया, जो लाइसेंस की मूल शर्तों के अनुरूप नहीं माना जा रहा है। इस संबंध में भी जांच एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है।

बता दें कि खान सर  की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक लगाई गई है, उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है। शनिवार को हुई सुनवाई में पुलिस ने केस डायरी पेश की थी, जिसके बाद अदालत ने फैजल खान को मिली अंतरिम राहत को अगली तारीख तक बढ़ा दिया था। माना जा रहा है कि 30 जून की सुनवाई में इन्हीं बिंदुओं पर विस्तार से बहस हो सकती है।

बतातें चलें कि 2 जून को पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामा और फायरिंग की घटना हुई थी. इसी दौरान खान सर के सुरक्षाकर्मियों की ओर से गोली चलाई गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों को जब्त किया गया और उनके लाइसेंस, परमिट तथा कानूनी दस्तावेजों की जांच की गई। इसी जांच में हथियारों के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल सामने आए। जांच में सामने आए नए तथ्यों को देखते हुए मामले की गंभीरता बढ़ गई है। अब 30 जून की सुनवाई में इन्हीं बिंदुओं पर विस्तार से बहस हो सकती है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM