जुआ खेलने से रोका तो चाचा और भतीजे को मार दी गो*ली, अब पुलिस कर रही जांच

जुआ खेलने से रोका तो चाचा और भतीजे को मार दी गो*ली, अब पुलिस कर रही जांच

राजधानी से हैरान करने वाली खबर है। यहां जुआ खेलने को लेकर शुरू हुए विवाद में चाचा और भतीजे को गोली मार दी गयी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना राजधानी के बाढ अनुमंडल की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के कोन्दी स्टैंड पर रविवार को जुआ खेलने से रोकने और कथित चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया के बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार और उनके 25 वर्षीय भाई पुरुषोत्तम कुमार (पिता– रामप्रवेश गोप) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, साहिल बिहारशरीफ के एक निजी विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है और गर्मी की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। रविवार को वह अपने परिजनों के साथ बाजार गया था। लौटने के दौरान कोन्दी स्टैंड पर कुछ लोगों को जुआ खेलते देखकर उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें साहिल और उसके चाचा पुरुषोत्तम कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मुखिया राजकुमार ने बासोबागी गांव निवासी शिक्षक राकेश कुमार, उनके भाई राजेश कुमार उर्फ मटरू तथा भुल्लू यादव पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण पुरानी चुनावी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

इधर, सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM