बिहार के लाखों पेंशनर्स को मिली खुशखबरी, CM सम्राट चौधरी ने मीटिंग कर अफसरों को दिया निर्देश

बिहार के लाखों पेंशनधारकों को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बिहार के लाखों पेंशनर्स को मिली खुशखबरी, CM सम्राट चौधरी ने मीटिंग कर अफसरों को दिया निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 01, 2026, 4:53:00 PM

बिहार के लाखों पेंशनधारकों को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम ने साफ निर्देश दिया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में पहुंचनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जानी चाहिए। सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी तकनीकी माध्यमों से की जाए और बच्चों तथा कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही बच्चों के बेहतर पोषण तथा स्टंटिंग एवं वेस्टिंग के आंकड़ों में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। परवरिश योजना सहित अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। वहीं समाज कल्याण विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश भी दिया। सीएम ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

बैठक के दौरान परवरिश योजना सहित अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए लाभार्थियों की पहचान और चयन प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।  सम्राट चौधरी ने विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को जल्द भरने का भी आदेश दिया।   

वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार राज्य के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज एवं केंद्रीय बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। बिहार को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने, लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय किए गए:-

-सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में सुनिश्चित रूप से भेजने के निर्देश दिए।

-आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं की तकनीकी माध्यम से निगरानी एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

-बच्चों के बेहतर पोषण तथा स्टंटिंग एवं वेस्टिंग के आंकड़ों में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

-परवरिश योजना सहित अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

-समाज कल्याण विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

-सभी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

Trending News

निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM